हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा CM Flying Rai...

    CM Flying Raid: सिरसा में सीएम फ्लाइंग की दोबारा फिर बड़ी कार्रवाई

    Sirsa News
    CM Flying Raid: सिरसा में सीएम फ्लाइंग की दोबारा फिर बड़ी कार्रवाई

    पहले में 817 क्विंटल तो दूसरे में 1053 क्विंटल गेहूं स्टाक से मिला अधिक

    CM Flying Raid: सरसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। सीएम फ्लाइंग का अनाज मंडी व गोदामों में आई फसल के जांच का सिलसिला दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन शहर के रानियां-ऐलनाबाद बाइपास पर औद्योगिक क्षेत्र में सीएम फ्लाइंग की टीम को गेहूं व सरसों की उपज के स्टाक की जानकारी मिली। जिसके बाद शनिवार सुबह मार्केटिंग बोर्ड के डीएमईओ राहुल कुंडू, मार्केट कमेटी सचिव वीरेंद्र मेहता, बीज निगम के एसडीई धर्मपाल के साथ सीएम फ्लाइंग टीम के एसआई राजेश कुमार, एएसआई सुरेंद्र कुमार व हलवदार जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। Sirsa News

    यहां बालाजी धर्मकांटे के साथ एल-वन गोदाम वाली गली के अंत में बने गोदामों पर जब टीम ने जांच की तो वहां सीमेंट के गोदाम में गेहूं की उपज स्टाक करने का खुलासा हुआ। जांच करने वहां काफी मात्रा में गेहूं का स्टाक मिला। इसके साथ ही दूसरे गोदाम में राजस्थान नंबर के एक ट्रक से सरसों की भरी बोरियां उतारने में मजदूर लगे हुए थे। पूछने पर पता चला कि उक्त गोदाम किसी जयप्रकाश के नाम पर है। टीम में शामिल विभागीय अधिकारियों ने वहां मौके पर मौजूद गेहूं व सरसों की उपज का मिलान किया।

    Bettiah Police Line Firing: पुलिस लाइन में चली दनादन गोलियां, सिपाही ने साथी जवान को गोलियों से भूना…

    ऐलनाबाद में भी सीएम फ्लाइंग ने दी दस्तक, लगाया जुर्माना | Sirsa News

    उधर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम उप निरीक्षक राजेश कुमार, राहुल कुंडू डीएमईओ सरसा, बलराज बाना सहायक सचिव मार्केट कमेटी ऐलनाबाद की संयुक्त टीम ने अंजनी कॉटन फैक्ट्री नोहर रोड ऐलनाबाद में सुभाष चंद्र अशोक कुमार दुकान नंबर 99 नई अनाज मंडी ऐलनाबाद के गेहूं व जौ खरीद का निरीक्षण किया निरीक्षण स्टॉक रजिस्टर 1884.5 क्विंटल जौ व 214 क्विंटल गेहूं ज्यादा पाया गया, जिस पर मार्केट फीस व जुर्माना कुल रकम 87735 लगाया गया। इसी प्रकार हरचंद का बास ऐलनाबाद में नोहरे में चाननमल लीलाधर फर्म की दुकान नंबर 43 नई अनाज मंडी ऐलनाबाद के गेहूं खरीद का निरीक्षण किया। निरीक्षण स्टॉक रजिस्टर अनुसार 562 क्विंटल गेहूं ज्यादा पाया गया जिस पर 81926 रुपये मार्केट फीस व जुर्माना लगाया गया। Sirsa News

    Kaithal: आग का भयानक था गुबार, सेवादार कहाँ मानने वाले थे हार!