हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में सी...

    पानीपत में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

    -नगर निगम के दोनों कार्यालय में मचा हड़कंप

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। वीरवार सुबह नगर निगम के दोनों कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह कार्यालय खुलने के समय सीएम फ्लाइंग की रेड पड़ गई। सीएम फ्लाइंग की टीम ने निगम के दोनों कार्यालय में सुबह अपना डेरा डाल दिया। पिछले काफी समय से शहर के लोगों को नगर निगम में अपना कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसको लेकर वीरवार को सीएम फ्लाइंग ने अचानक रेड मार दी। फ्लाइंग की टीम ने नगर निगम के कामों से जुड़े दस्तावेजों को बारीकी से जांच किया।

    सीएम फ्लाइंग टीम ने नगर निगम के सभी कार्यालय को खंगाला और बारीकी से जांच की। डीएसपी का कहना है कि उनके पास बहुत ही लंबे समय से लगातार शिकायतें आ रही थी। इसके अलावा उन्हें लगातार समाचार पत्रों, समाचार चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से पानीपत नगर निगम की ढुलमुल कार्यशैली का पता लग रहा था। जिसके चलते आज रेड की की गई है।

    पहले मंत्री ने मारी थी रेड

    नगर निगम कार्यालय में पीछे 10 मई को भारतीय जनता पार्टी के मंत्री कमल गुप्ता ने भी रेड मारी थी और उस समय काम के प्रति लापरवाही दिखाने वालों को सस्पेंड भी किया गया था और लाइन हाजिर किया गया था जिसको लेकर मंत्री ने कहा था कि सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि सभी अधिकारी समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

    पूरी जांच के साथ खत्म होगी रेड: अजीत सिंह

    सीएम फ्लाइंग के अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि रेड के दौरान जो अधिकारी व कर्मचारी मौके पर ड्यूटी करते नहीं पाए गए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी??। वही अजीत सिंह ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है इसके लिए हमें 1 दिन लगे चाहे 3 दिन पूरी जांच अच्छी तरह की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here