हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: सीएम ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को दी ये बड़ी सौगात

    Haryana News
    Haryana News: सीएम ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को दी ये बड़ी सौगात

    एग्री-टूरिज्म सेंटर का किया लोकार्पण | Haryana News

    हिसार(सच कहूँ न्यूज)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (Haryana Agricultural University) में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि एग्री-टूरिज्म सेंटर (कृषि पर्यटन केंद्र) का लोकार्पण किया। कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा व लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नलवा के विधायक रणधीर पनिहार व हांसी के विधायक विनोद भ्याणा भी मौजूद रहें। Haryana News

    ‘एग्री टूरिज्म सेंटर से हरियाणवी संस्कृति और कृषि से रूबरू होगी भावी पीढ़ी’

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एग्री-टूरिज्म सेंटर (चरण-2) को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान अर्जित करने के भाव से कृषि अनुसंधानों व प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना और प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है। इस केन्द्र के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति, प्राचीन कृषि पद्धति व कृषि संबंधी ज्ञान को रोचकता के साथ सीखने में मदद मिलेगी साथ ही विद्यार्थियों को जैव-विविधता के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा।

    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने बताया कि एग्री-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयासरत है। इस पर्यटन केन्द्र में बने संस्कृति सूचना केन्द्र में हरियाणवी महिला-पुरूष के परिधान, व्यंजन, त्यौहार, लोक संगीत वाद्ययंत्र, पारम्परिक बर्तन, आदि के अलावा सभी फसलों के उन्नत किस्मों व बीजों की जानकारी मिलती है। फूड कोर्ट बनाया गया है जिसमें परम्परागत हरियाणवी व्यंजनों का जायका आमजन चख सकेंगे। साथ ही प्रकृति प्रेमियों के लिए पेड़ों के साथ प्रकृति का नजारा लेने के लिए ट्री-हाउस बनाया गया है, जोकि आगंतुकों के लिए अति आकर्षक होगा। Haryana News

    Kashmir Weather: कश्मीर में चारों तरफ बर्फ़ ही बर्फ़, देखें मनोरम तस्वीरें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here