हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश Bihar: सीएम न...

    Bihar: सीएम ने दी जनता को ये महत्वपूर्ण सौगात!

    Bihar News
    Bihar: सीएम ने दी जनता को ये महत्वपूर्ण सौगात!

    डबल डेक फ्लाईओवर और नया उर्दू पुस्तकालय किया जनता को समर्पित

    Nitish Kumar inaugurates Double-decker flyover: पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार को राजधानीवासियों को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने लगभग 422 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डबल डेक फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जो कारगिल चौक (गांधी मैदान) से साइंस कॉलेज तक फैला है। लोकार्पण समारोह कारगिल चौक के पास आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने फीता काटकर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के उपरांत फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया और कहा कि इसके चालू होने से अशोक राजपथ पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। इस परियोजना का निर्माण जनवरी 2022 में आरंभ हुआ था। Bihar News

    यह डबल डेक फ्लाईओवर दो स्तरों (डेक) में निर्मित है—

    ऊपरी डेक की लंबाई 2175.50 मीटर है, जो गांधी मैदान से साइंस कॉलेज की ओर जाने वाले वाहनों के लिए है।

    निचले डेक की लंबाई 1449.30 मीटर है, जो पटना कॉलेज से बीएन कॉलेज होते हुए गांधी मैदान की ओर आने वाले मार्ग के लिए है।

    दोनों डेक की चौड़ाई 8.5 मीटर है।

    मार्ग अब निर्बाध यातायात के लिए उपलब्ध

    इस परियोजना के अंतर्गत, कारगिल चौक से लेकर पीएमसीएच और वहां से साइंस कॉलेज तक का मार्ग अब निर्बाध यातायात के लिए उपलब्ध होगा। इससे पटना के महत्वपूर्ण शैक्षणिक और व्यावसायिक इलाकों को आवागमन में राहत मिलेगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवीन राजकीय उर्दू पुस्तकालय भवन का भी उद्घाटन किया। यह पुस्तकालय अशोक राजपथ स्थित खजांची रोड मोड़ के सामने स्थित है। वर्ष 1938 में स्थापित यह पुस्तकालय अब नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे शोधकर्ताओं एवं पाठकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

    इस पुस्तकालय में उर्दू के अतिरिक्त हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, फारसी और अरबी भाषाओं में भी साहित्य संग्रहित है। लगभग 40 हज़ार पुस्तकों के संग्रह वाला यह पुस्तकालय बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। Bihar News

    Delhi DDA demolition action case: बटला हाउस डीडीए तोड़फोड़ कार्रवाई मामले में दिल्ली हाईकोर्ट आएगा ब…