हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा में सीएम ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणाएं

    Haryana News
    Haryana News: सीएम नायब सैनी ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत DBT के माध्यम से धनराशि भेजी

    गुरुग्राम और हिसार में भी स्थापित होंगी प्राकृतिक तथा जैविक मंडियां: सीएम सैनी

    हिसार (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में प्राकृतिक खेती को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने और किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्यमंत्री   नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती तथा जैविक खेती से उत्पादित गेहूं, धान, दालों आदि उत्पादों के लिए प्राकृतिक तथा जैविक मंडी की स्थापना गुरुग्राम में की जाएगी। साथ ही, प्राकृतिक तथा जैविक खेती से उत्पादित फल, सब्जियों के लिए हिसार में भी प्राकृतिक खेती तथा जैविक मंडी की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उपज के उचित मूल्य निर्धारण के लिए हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत एक समिति का गठन किया जाएगा। Haryana News

    प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उपज के उचित मूल्य निर्धारण के लिए  समिति का किया जाएगा गठन

    मुख्यमंत्री वीरवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए प्रति किसान 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्राकृतिक और जैविक खेती की उपज की जांच हेतु प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएंगी। ये प्रयोगशालाएं किसानों की फसल की नि:शुल्क जांच करेंगी।

    उन्होंने यह भी घोषणा की कि खंड पूंडरी, जिला कैथल में कृषि विभाग की 53 एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को नीलामी के आधार पर पट्टे पर दी जाएगी। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत में पंचायती भूमि में से 10 प्रतिशत भूमि या कम से कम एक एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित की जाएगी। यह भूमि केवल भूमिहीन किसानों को नीलामी के माध्यम से दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा तैयार दो पुस्तकों का भी विमोचन किया।

    प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता: आचार्य देवव्रत

    गुजरात के राज्यपाल एवं प्राकृतिक खेती के प्रबल समर्थक आचार्य देवव्रत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को टिकाऊ कृषि की ओर अग्रसर करने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना अब समय की मांग बन चुकी है।

    किसान प्रेरणा लेकर जाएं कि वे प्राकृतिक खेती करेंगे: राणा

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस सम्मेलन से किसान प्रेरणा लेकर जाएं कि वे प्राकृतिक खेती करेंगे और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक सावित्री जिंदल,रणधीर पनिहार, विनोद भ्याना, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, निदेशक राजनारायण कौशिक सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। Haryana News

    RBI Repo Rate Cut: आरबीआई ने की रेपो रेट में बड़ी कटौती! उपभोक्ताओं और व्यापारिक संस्थाओं को मिलेगा स…