हमसे जुड़े

Follow us

11.5 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home चंडीगढ़ सीएम मान की व...

    सीएम मान की विपक्षी दलों को पंजाब के मुद्दों पर चर्चा की चुनौती

    Bhagwant Mann

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य के सभी राजनीतिक दलों को राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया के समक्ष चर्चा करने की खुली चुनौती दी है। मान ने रविवार को अपने एक ट्वीट में कहा वह प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड़, शिरोमणि अकाली दल(शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर राजा वड़िंग समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पंजाब और इससे जुड़े मुद्दों पर मीडिया के समक्ष लाई डिवेट करने की खुली चुनौती देते हैं।

    उन्होंने कहा कि ये नेता 31 अक्टूबर तक इस बहस के लिये तैयारी कर लें और एक नवम्बर को पंजाब दिवस पर मीडिया के सामने लाईव डिबेट के लिये उपस्थित हों। उन्होंने ट्वीट में आगे कहा कि वह बिना कागजों के राज्य के मुद्दों पर चर्चा करेंगे जबकि विपक्षी नेता अगर चाहें तो वे सभी मुद्दे और इनके जबाव लिख कर ला सकते हैं।

    क्या है मामला

    उल्लेखनीय है कि सतलुज यमुना सम्पर्क (एसवाईएल) नहर के निर्माण को लेकर उच्चतम न्यायालय की पंजाब की आप आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ की गई कड़ी टिप्पणी से राज्य में सियासत गर्मा गई है। न्यायालय ने एसवाईएल नहर के निर्माण में पंजाब को हर हालत में सहयोग करने का निर्देश दिया है। वहीं विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर न्यायालय में इस मुद्दे पर कमजोर पैरवी कर राज्य की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। जाखड़ ने पंजाब सरकार पर इस मुद्दे पर दोहरी चाल चलने का आरोप लगाते हुये कहा है कि वह न्यायालय में एसवाईएल नहर बनाने की बात करती है और कहती है कि विपक्षी दल और किसान संगठन इसे बनने नहीं दे रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) न्यायालय के बाहर यह कहते हैं कि वह एक बूंद पानी राज्य से बाहर नहीं जाने देंगे।

    यह भी पढ़ें:– प्रदेश में मतदाताओं की संख्या हुई 5 करोड़ 26 लाख से अधिक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here