हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ‘आईटीआई से बे...

    ‘आईटीआई से बेरोजगार नहीं, कुशल कर्मी बनकर निकलेंगे’

    Mansa News
    Mansa News: सरकारी आईटीआई के शिलान्यास अवसर पर सीएम मान ने जताया विश्वास

    सरकारी आईटीआई के शिलान्यास अवसर पर सीएम मान ने जताया विश्वास

    मानसा/झुनीर (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Mansa News: जिला मानसा के कस्बा झुनीर के निकटवर्ती गांवों के युवाओं को अब तकनीकी शिक्षा के लिए दूरदराज शहरों में नहीं करना पड़ेगा। सीएम मान ने गांव फतेहगढ़ साहनेवाली में सरकारी आईटीआई का शिलान्यास कर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया।

    मुख्यमंत्री ने जैसे ही आईटीआइ का अनावरण किया, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। अब अभिभावकों को बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर शहर भेजने को लेकर चिंता नहीं रहेगी। इस आईटीआई के निर्माण से क्षेत्र के छात्र तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रोजगारोन्मुखी कौशल हासिल कर सकेंगे।

    शिलान्यास समारोह के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आईटीआई से कोई बेरोजगार नहीं निकलेगा, सभी कुशल कर्मी बनकर निकलेंगे।’ उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र को पिछड़ा कहने के बजाय उसे विकसित करना सरकार का दायित्व है। स्कूल और आईटीआई जैसी संस्थाओं की स्थापना से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। Mansa News

    मुख्यमंत्री ने आईटीआई निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराने पर पंचायत का धन्यवाद किया। इस पर प्रतिनिधियों ने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त भूमि देने की भी बात कही, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भविष्य में संस्थान का विस्तार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस परियोजना के लिए ग्रामीणों ने पांच एकड़ भूमि दान में दी है।

    शिक्षा के लिए जमीन देना बड़ी बात: सिसोदिया

    आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने विद्यार्थियों के भविष्य के लिए पंचायत द्वारा जमीन देने पर विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए भूमि उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कदम है।

    क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगी आईटीआई: विधायक

    हलका सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बणांवाली ने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख मांग सरकारी आईटीआई की स्थापना थी। अब तक विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के लिए सिरसा या बुढलाडा जाना पड़ता था। पांच एकड़ में बनने वाली यह आईटीआई क्षेत्र के युवाओं के लिए वरदान सिद्ध होगी।

    यह भी पढ़ें:– बीकेआई संगठन के दो गुर्गे पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार