हमसे जुड़े

Follow us

13.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home कैथल Roadshow: पूं...

    Roadshow: पूंडरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निकाला रोड शो

    Nayab Singh Saini
    Pundri News: पूंडरी में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निकाला रोड शो

    मुख्यमंत्री बोले- आप सबके आशीर्वाद से फिर बनेगी सरकार | Nayab Singh Saini

    • कांग्रेस की पहचान ही भ्रष्टाचार है: नायब सैनी

    कैथल/पूंडरी (सच कहूं/कुलदीप नैन)। पुण्डरी में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 4 अक्टूबर को आप सभी लोग थानेदार होंगे और जो आप लोग कहेंगे, सरकार उसी दिशा में काम करेगी। उन्होंने कहा कि अगर आप एक महीना और मेहनत कर देंगे, तो आपकी डबल इंजन की सरकार हर गरीब के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें सशक्त करने का काम करेगी।

    नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार है, जबकि भाजपा ने प्रदेश की जनता के विकास के लिए काम किया है। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से भी अपील करते हुए कहा कि 4 अक्टूबर को कमल का फूल खिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। नायब सैनी ने विश्वास जताते हुए कहा कि पूंडरी की विधानसभा में कमल का फूल खिलकर चंडीगढ़ पहुंचेगा।

    युवाओं ने क्रेन से बरसाए फूल

    पुण्डरी भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी (Nayab Singh Saini) का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। पूंडरी में युवाओं ने एक क्रेन का प्रबंध किया हुआ था, इस क्रेन पर चढ़कर युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फूल बरसा रहे थे। ट्रेक्टरों का एक लंबा काफिला रोड शो में शामिल हुआ। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष मुनीष कठवाड, सतपाल जांबा, दिनेश कौशिक आदि नेता मौजदू रहे।

    यह भी पढ़ें:– माँ-बेटे से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here