हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा Sirsa: सीएम न...

    Sirsa: सीएम ने सरसा में 61.33 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    Sirsa News
    Sirsa News: मुख्यमंत्री नवनिर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के साथ ही चार अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए।

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार देर शाम को जिला सरसा को लगभग 61 करोड़ 33 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के साथ ही चार अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के दो प्रोजेक्ट, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय तथा लोक निर्माण विभाग के एक-एक प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। Sirsa News

    उन्होंने कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 994.54 लाख की लागत से गुढ़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का जीर्णोद्धार तथा डबवाली विधानसभा क्षेत्र में 609 लाख रुपए की लागत से डबवाली डिस्ट्रीब्यूटरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 2051.13 लाख रुपए की लागत से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में बने नए शिक्षण ब्लॉक नंबर 5 का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 2478.22 लाख रुपये की लागत के निर्मित आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस भवन का भी लोकार्पण किया। Sirsa News

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को यथाशीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, रजिस्ट्रार राजेश बंसल, जिलाध्यक्ष भाजपा सरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा, जगदीश चोपड़ा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल आदि मौजूद रहे। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– Welfare Works: नागपुर में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने पशुओं व पक्षियों के पानी के लिए रखवाए टैंक व सकोरे