करनाल (सच कहूँ न्यूज़)। Karnal News: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज मधुबन के नजदीक कल्याण फार्म पहुंचे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की 87 वर्षीय माता प्रेम कौर के निधन पर दुख जताते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करे। उन्होंने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी, बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर मौजूद थे। Karnal News
यह भी पढ़ें:– कर्मयोगी सोसायटी से हटवाए जाएंगें अवैध कब्जे















