हमसे जुड़े

Follow us

16.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home कैथल कांग्रेस के प...

    कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न नेता है: मुख्यमंत्री

    Kaithal News
    Kaithal News: कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न नेता है: मुख्यमंत्री

    कांग्रेस के लोग अगर ऐसे ही झूठ का सहारा लेकर चलते रहे तो 2029 में इनका कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा, कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से हो जाएगी समाप्त – मुख्यमंत्री

    • हमारी डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को करेगी साकार – नायब सिंह सैनी

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आज पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग अगर ऐसे ही झूठ का सहारा लेकर चलते रहे तो 2029 में इनका कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नीति है, न नीयत है, न नेता है, जो कांग्रेस को दिशा दिखा सके। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर, लोगों को बरगलाकर वोट लेने का काम करती है। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता कहने लगे थे कि अगर नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो संविधान खतरे में आ जाएगा। जबकि सच्चाई यह है कि संविधान को कोई खतरा नहीं है। अगर खतरा किसी को है तो कांग्रेस पार्टी को खतरा है। Kaithal News

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज की यह रैली पूंडरी हलके के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर क्षेत्र व हर कस्बे की अपनी एक अलग खान-पान की संस्कृति है। जैसे पूंडरी की फिरनी प्रसिद्ध है, वैसे ही गोहाना की जलेबी भी देश-प्रदेश में प्रसिद्ध है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ लोगों को हरियाणा की संस्कृति और खान – पान का ही नहीं पता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता चुनावों के दौरान भाजपा सरकार के कामों का हिसाब मांग रहे थे, लेकिन हरियाणा की जनता ने कांग्रेस पार्टी का ही हिसाब कर दिया।

    पिछले 10 सालों में पूंडरी में किए कई विकास कार्य | Kaithal News

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले दो कार्यकालों में पूंडरी क्षेत्र में शिक्षा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवाएं आदि को बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ढांढ को खंड का दर्जा दिया है। इस क्षेत्र से गुजर रहा अम्बाला कोटपुतली ग्रीनफील्ड कॉरिडोर- एन.एच. 152-डी 10,646 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया।

    कैथल से करनाल फोरलेन सड़क का निर्माण 175 करोड़ की लागत से किया गया। पूंडरी में बरसाती पानी की निकासी और सीवरेज लाइन बिछाने पर 12 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में हर क्षेत्र का समान रूप से विकास किया है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा- सांसद नवीन जिंदल

    इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ेगा और हरियाणा एक विकसित राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के गांवों में पानी की निकासी की समस्या है, इसके लिए गांवों का क्लस्टर बनाकर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा सकता है, जिससे इस समस्या का समाधान होगा और गांवों के तालाब भी साफ रहेंगे। इसके अलावा, यहां सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। Kaithal News

    रैली के दौरान विधायक सतपाल जाम्बा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि अपने काम के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व देश के प्रति सेवाभाव नायब सिंह सैनी के खून में है, जिसके परिणामस्वरूप वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हुए हैं।

    यह भी पढ़ें:– पक्का करने की मांग, हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here