हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश Nayab Singh S...

    Nayab Singh Saini : सरसा में सीएम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लेंगे हिस्सा!

    Sirsa News
    सिकंदरपुर राधास्वामी सत्संग घर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त।

    Nayab Singh Saini : सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। उपायुक्त आर.के. सिंह ने आज 21 जुलाई को प्रात: 10 बजे सिकंदरपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग (Radha Soami Satsang) में मुख्यमंत्री नायब सिंह के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह यहां पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को सत्संग स्थल व मुख्य रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। Sirsa News

    मुख्य सड़कों का निरीक्षण कर मरम्मत करने के निर्देश | Sirsa News

    उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को मुख्य सड़कों का निरीक्षण कर जरूरत अनुसार मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, सिविल सर्जन व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले अनुयायियों के बैठने की व्यवस्था की भी जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने सिकंदरपुर में राधास्वामी सत्संग के अस्पताल में भी सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ एएसपी दीप्ति गर्ग, एडीसी डॉ. विवेक भारती, एक्सीएन एम.एल. सुखीजा, एक्सीएन जनस्वास्थ्य विभाग, सिविल सर्जन एमके भादू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। Sirsa News

    Indian Railways : दुनिया के सबसे ऊंचे एवं खतरनाक रेलवे पुल चिनाब पर इस दिन दौड़ेगी उद्घाटन ट्रेन!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here