हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home चंडीगढ़ Haryana News:...

    Haryana News: सीएम ने 100 करोड़ से अधिक राशि वाली सिंचाई और जल संसाधन परियोजनाओं की समीक्षा की

    Chandigarh
    Chandigarh: सीएम ने 100 करोड़ से अधिक राशि वाली सिंचाई और जल संसाधन परियोजनाओं की समीक्षा की

    परियोजनाओं की इंजीनियरिंग ड्राइंग में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश

    • इन परियोजनाओं का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ाना, सिंचाई दक्षता में सुधार करना

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। CM Nayab Singh Saini: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार सिंचाई एवं जल ढांचे को मजबूत करने के लिए दृढ़ एव ठोस कदम उठा रही है, जिसके तहत सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अंतर्गत पांच प्रमुख परियोजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं, जिनमें से प्रत्येक में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ाना, सिंचाई दक्षता में सुधार करना शामिल है। Chandigarh

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं की इंजीनियरिंग ड्राइंग में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ड्राइंग में अनुमोदन में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने परियोजनाओं में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि दादूपुर से हमीदा हेड तक नई समानांतर लाइन चैनल (पीएलसी) और डब्ल्यूजेसी का आधुनिकीकरण 274.87 करोड़ रुपये के साथ किया जा रहा है। Chandigarh

    इस परियोजना का लक्ष्य गैर-मानसून अवधि के दौरान हथिनीकुंड बैराज से होने वाले रिसाव के नुकसान को कम करना है। अब तक 64.5 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना को मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, ईआईसी सतबीर कादियान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। Chandigarh

    यह भी पढ़ें:– Tirth Yatra Yojana: तीर्थ यात्रा के चेयरमैन को चाहिए एक सलाहकार, टैंडर जारी