हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    Nayab Singh Saini: सीएम सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ

    Ladwa News
    Ladwa News: सीएम सैनी ने लाडवा अनाज मंडी से किया धान के खरीद कार्य का शुभारंभ

     मुख्यमंत्री ने किसानों और अधिकारियों को दी बधाई

    लाडवा (सच कहूँ/रामगोपाल)। Purchase of Paddy: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए फसल खरीद कार्य को 1 अक्टूबर की बजाए 22 सितंबर से शुरू करने का काम किया है। इस धान के सीजन में किसानों की धान की फसल के खरीद का कार्य का शुभारंभ लाडवा अनाज मंडी से किया गया है। इस सरकार की तरफ से किसानों की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को लाडवा अनाज मंडी में धान के खरीद कार्य का शुभारंभ करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा अनाजमंडी में धान की खरीद कार्य को शुरू करवाया और किसानों तथा व्यापारियों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों के अनुरोध पर पहली बार धान खरीद कार्य को निर्धारित समय से पहले शुरू करवाया गया है। Ladwa News

    इतना ही नहीं किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए गत दिवस हिसार कृषि मेले में किसानों ने बीज पर सब्सिडी देने की मांग रखी थी। इस मांग को चंडीगढ़ जाते ही पूरा किया गया और बीज पर सब्सिडी देने की अधिसूचना को जारी करवाया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा किसान अमित कुमार व चरण सिंह की लगभग 100 क्विंटल पीआर धान खरीद की गई। मुख्यमंत्री ने किसानों और अधिकारियों को बधाई दी। पिछले वर्ष पीआर धान की कुल आवक 12 लाख क्विंटल हुई थी। हालांकि इस सीजन में अनाज मंडी में पीआर धान की कुल 5 हजार क्विंटल की आवक हो चुकी है।

    सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है: सीएम

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में धान की फसल का खरीद कार्य आज से शुरू हो गया है, ताकि किसानों को उनकी फसल बेचने में आसानी हो और उन्हें फसल का उचित मूल्य मिल सके। सरकार किसानों को फसल बेचने के निर्धारित समय अवधि के अंदर उनके खाते में पैसे देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए 1200 रुपए की मदद दे रही है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से जीएसटी की दरों में जो सुधार किया है उससे आम व्यक्ति को राहत मिलेगी और व्यापारियों को भी फायदा होगा। इस योजना को प्रदेश के हर घर हर व्यापारी तक पहुंचाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने लाडवा अनाज मंडी में पल्लेदारों से भी बातचीत की और उनकी बात को सुना। एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट चोरी नहीं हुए अपितु कांग्रेस का सफाया हो गया है।

    ये रहे मौजूद | Ladwa News

    इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, उपमंडल अधिकारी पंकज सेठिया, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, भाजपा नेता डॉ. गणेश दत्त मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– Sportking India Limited: स्पोर्टकिंग इंडिया लिमिटेड ने भारत विकास परिषद अबोहर को 5500 कपड़े भेंट किए