हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Sirsa Half Ma...

    Sirsa Half Marathon: सरसा में इतने किलोमीटर दौड़ने पर मिलेंगे 50 हजार!

    Sirsa Half Marathon
    Sirsa Half Marathon: सरसा में इतने किलोमीटर दौड़ने पर मिलेंगे 50 हजार!

    16 को हॉफ मैराथन को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

    Haryana Half Marathon: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 16 फरवरी को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम से हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। हाफ मैराथन तीन श्रेणी क्रमश: 5, 10 और 21.1 किलोमीटर में होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी। Sirsa Half Marathon

    उन्होंने बताया कि सिरसा के इतिहास में मैराथन के रुप में यह सबसे बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिनमें 5 किलोमीटर(वॉक थॉन), 10 किलोमीटर(दौड़) और 21.1 किलोमीटर (हॉफ मैराथन) शामिल है। इस आयोजन में करीब 25 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने का अनुमान हैं।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार का इस आयोजन को करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से न केवल सिरसा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में सकारात्मक संदेश जाएगा।

    जिलावासी मैराथन में करें ज्यादा से ज्यादा भागीदारी | Sirsa Half Marathon

    अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला की सभी संस्थानों व नागरिकों से अपील की वे प्रशासन द्वारा नशा के खिलाफ चलाई गई मुहिम के साथ जुड़े और मैराथन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्द्देश्य भी युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित कर जिला को नशा मुक्त बनाना है।

    सरसा की इस छात्रा को इस उपलब्धि के लिए राजस्थान के राज्यपाल ने किया सम्मानित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here