हमसे जुड़े

Follow us

12.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश मुंबई के चेंब...

    मुंबई के चेंबूर इलाके में CNG पंप पर गैस लीक

    CNG, Gas Leak, Mumbai, Electricity, Internet Service

     बिजली और इंटरनेट सर्विस बंद कराई गई

    मुंबई। पूर्वी मुंबई के चेंबूर इलाके में एक सीएनजी पंप पर भारी मात्रा में गैस लीक होने की वजह से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास रह रहे लोगों ने घुटन की शिकायत की। इसके बाद एडमिनिस्ट्रेशन हरकत में आया और एहतियातन बिजली और इंटरनेट सर्विसेस बंद कर दी गईं। गैस रिसाव की वजह से चेंबूर-पनवेल हाइवे को भी बंद कर दिया गया है, जिससे ट्रैफिक भी बढ़ गया है। हालांकि, बाद में स्थिति पर काबू पा लिया गया। किसी भी तरह की अप्रियघटना को टालने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।अफसरों के मुताबिक, किसी को भी परेशान होने की जरुरत नहीं है।

    लोगों ने घुटन की शिकायत की

    • घटना करीब दोपहर 1 बजे के करीब की है। जैसे ही लीक का पता चला पेट्रोलियम और फायर बिग्रेड के अफसर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।
    • आसपास के इलाकों की घरों की सीएनसी की सप्लाई बंद कर दी गई।
    • आसपास रहने वाले लोगों से घरों और ऑफिसेस, दुकानों में गैस का इस्तेमाल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। गैस लीक के बाद आसपास के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
    • हादसे के बाद आसपास के इलाके में रह रहे लोगों ने घुटन की शिकायत की है, जिसके बाद लोगों को घरों से निकलकर खुली जगह पर जाने को कहा गया।
    • हालांकि, स्थिति अब कंट्रोल में बताई जा रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।