JaiPur, SachKahoon News: पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश के किसानों को मोटे अनाज के समर्थन मूल्य के क्रय केन्द्र नहीं खुलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्री गहलोत ने कहा कि केन्द्रीय पूल हेतु मोटे अनाज को समर्थन मूल्य पर खरीद का कार्य राज्य सरकार के स्तर पर किया जाता है, किन्तु राज्य सरकार द्वारा अब तक केन्द्र को प्रस्ताव नहीं भेजने से इस बारे में यथोचित निर्णय नहीं हुआ है। किसानों द्वारा इस बारे में की जा रही मांग की लगातार अनदेखी की जा रही है जिससे उनका कृषि उत्पाद उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार को मोटे अनाज की खरीद समर्थन मूल्य पर करने के लिए क्रय केन्द्र खोलने की दिशा में तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में केवल मूंग 4800 रुपये क्विंटल के समर्थन मूल्य पर क्रय करने के केन्द्र खोले गए है।
ताजा खबर
Punjab News: बजट में पंजाब को नजरअंदाज किया: मुख्यमंत्री भगवंंत मान
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चा...
सेवा का महाकुंभ: हड्डी और फिजियोथैरेपी जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
पावन एमएसजी महारहमोकर्म म...
नवागत मण्डलायुक्त नागेन्द्रप्रताप ने संभाला पदभार, अधिकारीगण मौजूद रहे
मूलरूप से इटावा के रहने व...
जमीनी समस्याओं से दूर रहा केंद्रीय बजट 2026–27: चौधरी राकेश टिकैत
किसान-मजदूर और ग्रामीण भा...
मीरापुर में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई गई राजा रतन चन्द जी की जयंती
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्र...
Cold Wave: शीतलहर का प्रकोप जारी, अस्पताल में बढ़ी मरीजों की तादाद
5 से 10 प्रतिशत मरीज मौस...
Haryana Pension: बुजुर्गों की पेंशन बंद करने से बुजुर्गों की आंखों में नमी…
किसी भी बुजुर्ग की लाठी न...
सन राइज पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ (CBP) का आयोजन
प्रताप नगर (सच कहूँ/राजें...















