हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Jammu Kashmir...

    Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप

    Jammu Kashmir Weather
    Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में जारी है शीतलहर का प्रकोप

    पहलगाम में पारा@ -8.4 डिग्री से.

    श्रीनगर (एजेंसी)। Jammu-Kashmir Cold Wave: कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है और रात के तापमान में मामूली गिरावट आने के साथ ही तापमान हिमांक बिन्दू से नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान केन्द्र श्रीनगर ने कहा कि अगले कुछ दिनों के दौरान घाटी के कई क्षेत्रों में शीतलहर जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। Jammu Kashmir Weather

    गौरतलब है कश्मीर घाटी में 40 दिनों तक चलने वाली सर्दियों की सबसे कठोर अवधि ‘चिलई-ए-कलां’ 21 दिसंबर को शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इस अवधि के दौरान शहर के लिए यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

    पर्यटन स्थल पहलगाम एक दिन पहले शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां रविवार को शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में भी रात के तापमान में सुधार हुआ और एक दिन पहले के शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले की मैदानी घाटी में तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। Jammu Kashmir Weather

    यह भी पढ़ें:– Atul Subhash Suicide Case: गुरुग्राम में छिपी थी बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here