हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश Sirsa Weather...

    Sirsa Weather: सिरसा में चली शीतलहर, फिर बढ़ेगा सर्दी का कहर?

    Sirsa Weather
    Sirsa Weather: सिरसा में चली शीतलहर, फिर बढ़ेगा सर्दी का कहर?

    धूप छुड़ाने लगी पसीने,  शीतल पेय, आईसक्रीम, बर्फ की बढ़ी मांग

    Sirsa Weather Update: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। आज सुबह से ही सिरसा में सर्दी का ठंडा ठंडा अहसास होने लगा, मानो सर्दी दोबारा आ गई हो। क्या ये संकेत हैं सर्दी के दोबारा आने के। इससे पहले ऐसा लग रहा था मानो जेठ का महीना चल रहा हो। मार्च में ही गर्मी ने अपना उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। बीते दिन अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बीती रात को न्यूनतम तापमान भी करीब 2 डिग्री बढ़कर सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा हो गया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। Sirsa Weather

    लोगों की दिनचर्या में होने लगा बदलाव | Sirsa Weather

    इस बदलते मौसम का असर लोगों की दिनचर्या पर दिखाई देने लगा है। गर्मी की शुरुआत के साथ लोगों की रोजमर्रा के कामकाज और जीवनशैली में बदलाव हो गया है। गर्मी के इस मौसम में लोग प्रकृति के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने जीवन को नए ढंग से व्यवस्थित करने लगे हैं। सूरज की किरणें जैसे-जैसे तेज होती हैं, लोग गर्मी से बचने के लिए सुबह-सुबह ही अपने जरूरी काम निपटाने लगे है। Weather Update

    दोपहर में अब सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार को ब्रेक लग रहा है। बाजार सूने सूने होने लगे हैं। सुबह की सैर और व्यायाम का समय अब पहले से थोड़ा जल्दी शुरू होने लगा है। जो लोग देर तक सोने के आदी थे, वे भी अब सूर्योदय के साथ जगने लगे हैं ताकि दिन की शुरुआत ठंडक के साथ हो सके। खान-पान में भी बदलाव साफ नजर आने लगा है। सर्दियों में गरमागरम पराठे और चाय की चुस्कियों का मजा अब ठंडे दही, लस्सी और मौसमी फलों की ओर शिफ्ट होने लगा है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनने लगे हैं। घरों में पंखे और कूलर की सफाई शुरू हो गई है।

    पेयजल, आईसक्रीम वाले कूट रहे हैं चांदी:

    चौक, चौराहों पर जूस, पेयजल, नारियल पानी के अलावा आईसक्रीम की रेहडिय़ों की भरमार हो गई है। शाम को पार्कों में टहलने वालों की भीड़ लगी रहती है। स्कूलों में छुट्टियों के चलते बच्चों शाम को पार्कों में झूलों पर भीड़ के रूप में दिखाई देते हैं। बाजारों में गर्मी के कपड़ों की आवक तथा सर्दी के कपड़ों की सेल शुरू हो गई है।

    किसानों के लिए लावणी का उचित समय | Sirsa Weather

    खुला व साफ मौसम को देखते हुए किसानों ने लावणी करनी शुरू कर दिया है। अनाज मंडी में सरसों की आवक में तेजी दर्ज की गई है। रानियां, ऐलनाबाद क्षेत्र के अगेती फसल के किसानों ने गेहूं की कटाई भी शुरू कर दी है। हालांकि सरकार की ओर से गेहूं की खरीद 30 मार्च को शुरू की जाएगी इसलिए गेहूं की फसल की आवक अभी मंडियों में आनी शुरू नहीं हो पाई है।

    PM Shri School: ये स्कूल होने जा रहे हैं पीएमश्री में अपग्रेड! सूची जारी, जल्दी करें आवेदन, आज अंतिम…