हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More
    Home देश दिल्ली और आसप...

    दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड जारी, हल्की बारिश का अनुमान

    delhi weather
    दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ठंड जारी, हल्की बारिश का अनुमान

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को ठंडा मौसम रहा तथा सुबह आसमान में बादल छाए रहे एवं हल्की से मध्यम धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने बताया कि आज का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है और सुबह का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। गुरुग्राम में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 31 जनवरी से दो फरवरी के बीच बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    शनिवार को कई जगहों पर मध्यम कोहरे और कुछ जगहों पर घना कोहरे हो सकता है। दोपहर और शाम तक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। रात के समय बहुत हल्की बारिश की संभावना है और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार,शनिवार सुबह गुरुग्राम में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में एक फरवरी को एक या दो बार बारिश हो सकती है। विभिन्न स्टेशनों के आंकड़ों से पता चला कि गुरुवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिसमें पालम में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री से 18.5त्डिग्री के बीच रहा, सफदरजंग में गुरूवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।