हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    सराहनीय: अंबाला की साध-संगत ने जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

    Sadh-Sangat of Ambala sachkahoon

    अंबाला(सच कहूँ न्यूज)। अंबाला सिटी ब्लॉक के जोन नंबर-1 के गांव जंडली मॉडल टाउन की नामचर्चा में साध-संगत ने मिलकर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार माह मनाया। नामचर्चा की करवाई जोन के भंगीदास गुरजीत इन्सां ने पावन नारा बोलकर की। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया। नामचर्चा में जिम्मेवारों ने साध-संगत को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। जिस पर चलते हुए आज भी साध-संगत दिन-रात मानवता भलाई के कार्यों में लगी हुई है। नामचर्चा में नवनीत इन्सां व संतोष इन्सां निवासी सेक्टर-9 अंबाला शहर के परिवार ने जरूरतमंद परिवार को एक महीने का राशन दिया। नामचर्चा में हरियाणा की 45 मेंबर राम मूर्ति इन्सां भी मौजूद रही। राशन मिलने पर जरूरतमंद परिवार के लोगों ने पूज्य गुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here