हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश पानीपत के युव...

    पानीपत के युवक ने लिखा मौत वाला स्टेटस और फिर…!

    Panipat News
    Committed Suicide after writing a status on social media

    पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। शहर की गोपाल कॉलोनी में बीती देर रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुसाइड करने के बारे में स्टेट्स भी लगाया था। हालांकि रात को उसके परिजनों व दोस्तों ने ये स्टेटस देखा नहीं था। सुबह जब युवक की मां, जब उसे उठाने के लिए गई तो उसका कमरा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद एक छोटे बच्चे को अंदर भेजकर जब दरवाजा खुलवाया तो अंदर युवक फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। Panipat News

    एयर इंडिया के यात्री ने किया भयानक खुलासा! जानकर चौंके सभी यात्री!

    जानकारी देते हुए मृतक युवक अमित के मौसेरे भाई मोनू ने बताया कि उसका मौसेरा भाई अमित (21) था। अमित मूल रूप से यूपी केशाहजहांपुर का रहने वाला था। उसका परिवार पिछले 9 सालों से पानीपत की गोपाल कॉलोनी में किराए पर रहता है। उसने बताया कि एक साल पहले अमित की शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद से उसकी पत्नी अधिकतर समय अपने मायके में ही रह रही है। वह पिछले करीब 6 माह से अपने मायका में है। अपनी पत्नी को लेने के लिए तीन बार खुद अमित भी जा चुका है, पंचायत और बिचौलिए के माध्यम से भी उसे लाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं आई। जिससे अमित लगातार परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते अमित ने सुसाइड किया है। Panipat News

    इंस्टा पर लिखा- उस बेवफा को मेरी शक्ल भी न दिखाना | Suicide

    अमित ने रात को सुसाइड करने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई स्टेट्स भी लगाए। जिसमें उसने अपनी फोटो के साथ लिखा कि आज रात 2 बजे मैं मर जाउंगा। मैं फांसी लगा लूंगा। साथ ही लिखा कि उस बेवफा को मेरी शक्ल न दिखाना। न ही उसे मेरी डेडबॉडी को हाथ लगाने देना। Panipat News

    Google Chrome News Feature: गूगल क्रोम अब आपके वेब पेजों को जोर-जोर से पढ़ेगा। जानें, कैसे?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here