हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अब, नहीं सताए...

    अब, नहीं सताएगा मकान गिरने का डर

    Kesrisinghpur News

    बेसहारा वृद्ध महिला का सहारा बनी साध-संगत, बनाकर दिया मकान

    केसरीसिंहपुर Kesrisinghpur | ब्लॉक की साध संगत के द्वारा एक वृद्ध विधवा को मकान बना कर दिया गया है। वृद्धा लोगों के घरों में का कर किसी तरह अपना गुजर बसर कर रही है और अपने कच्चे जर्जर मकान में डर डरकर गुजारा कर रही थी। बरसात की रात तो वह जागती ही रहती कहीं उसका मकान उस पर ही ना गिर जाए। 13 क्यू के ग्रामीणों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारो को वृद्धा का मकान बनाकर देने को कहा। जिम्मेदार सेवादारों ने भी वृद्धा से मिलकर जानकारी ली और मकान बनाकर देने की सहमति डेरा सच्चा सौदा की राजस्थान हैल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त की। Kesrisinghpur News

    बस फिर क्या था अपने सतगुरू पूज्य हजूर पिता संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक केसरीसिंहपुर की साध संगत ने विनती का शब्द बोलकर सेवा कार्य की शुरुआत की और एक दिन में ही वृद्ध विधवा माता शांति देवी पत्नी सहीराम गांव 13 क्यू का मकान बना कर दे दिया। सेवादारों ने माता को एक कमरा, रसोई, शौचालय व स्नानघर साथ संगत के सहयोग से बना कर दिया है। माता शांति देवी ने पूज्य हजूर पिता जी का दिल से धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने भी सेवादारों के सेवा कार्य की प्रशंसा की है। Welfare Work

    मकान बनाने के इस सेवा कार्य में गांवों व शहर की साध संगत ने सहयोग किया। 85 मेंबर केवल सिंह इन्सां, जगसीर सिंह इन्सां, गुरविंदर सिंह इन्सां व चिनाई मिस्त्री जगजीत सिंह इन्सां, सुखमंदर सिंह इन्सां, गुरदित सिंह इन्सां, देवेंद्र सिंह इन्सां, जीतपाल सिंह इन्सां ने सेवा कार्य में हिस्सा लिया।

    यह भी पढ़ें:– पदमपुर बाईपास मार्ग पर लावारिस मिली महंगी साइकिलें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here