हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home सरसा CM Window: 6 ...

    CM Window: 6 वर्षीय मासूम ने सीएम विंडो पर लगाई गुहार,ट्रैफिक पार्क में लगें नए झूले

    Sirsa News
    Sirsa News: 6 वर्षीय मासूम ने सीएम विंडो पर लगाई गुहार,ट्रैफिक पार्क में लगें नए झूले

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। Sirsa News: लघु सचिवालय स्थित ट्रैफिक पार्क में लगे झूले और अन्य खेल उपकरणों की बदहाल स्थिति को लेकर पहली कक्षा में पढ़ने वाले 6 वर्षीय मासूम ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। शहर की अग्रवाल कॉलोनी निवासी राजवर्धन उर्फ काजू पुत्र चंद्र मोहन टाक ने सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए पार्क में क्षतिग्रस्त झूलों को हटाकर नए झूले और खेल उपकरण लगाने की मांग की है।

    राजवर्धन ने अपनी शिकायत में लिखा कि उसके घर के पास स्थित ट्रैफिक पार्क बच्चों के खेलने की एकमात्र सुरक्षित जगह है, लेकिन यहां लगे झूले, स्लाइड और अन्य उपकरण काफी जर्जर हो चुके हैं। कई जगह से झूले टूटे हुए हैं, जिससे बच्चों को चोट लगने का खतरा बना रहता है। मासूम ने आगे लिखा कि टूटे उपकरणों और खराब हालत के कारण बच्चों ने पार्क में खेलना लगभग बंद कर दिया है और अब वे घरों में टीवी और मोबाइल देखने में अधिक समय बिताने लगे हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। Sirsa News

    राजवर्धन ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन से मांग की है कि पार्क में लगे पुराने व टूटे झूलों को तुरंत हटाकर नए झूले, स्लाइड और अन्य खेल गतिविधियों के साधन लगाए जाएं, ताकि क्षेत्र के बच्चे सुरक्षित माहौल में खेल सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पार्क की मरम्मत और नए उपकरण नहीं लगाए गए तो बच्चों के लिए यह स्थान पूरी तरह अनुपयोगी हो जाएगा। अब देखना यह है कि प्रशासन मासूम की इस भावुक अपील पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है।

    यह भी पढ़ें:– Punjab Police: पंजाब में संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क पर सख्ती से नकेल कसने के लिए पंजाब पुलिस की  एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर जारी