हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी समाधान दिवस म...

    समाधान दिवस में 26 फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिए जाने पर मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण

    Bulandshahr News
    समाधान दिवस में 26 फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिए जाने पर मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण

    शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से सुनिश्चित किया जाए: डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह | Bulandshahr News

    बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार को डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में तहसील सिकन्द्राबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में डीएम द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश सम्बंधित को दिए। समाधान दिवस में 26 फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिए जाने पर मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। Bulandshahr News

    शेष 23 शिकायतों को सम्बंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से सुनिश्चित किया जाए। समस्या का निस्तारण करते समय फरियादी को भी अवगत कराया जाए। भूमि सम्बंधित विवाद में मौके पर टीम भेजकर निस्तारण कराया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस के उपरांत अपने विभाग से सम्बंधित कार्यो की विजिट करते हुए प्रगति से अवगत कराया जाए।

    एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस से सम्बंधित शिकायतें सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। आयुष्मान योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये जाने के लिए 02 अक्टूबर को विशेष कैम्प लगाकर बनाये गए गोल्डन कार्ड के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सहायक, राशन डीलर एवं लेखपाल को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समाधान दिवस में सीएमओ डॉ0 विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सिकंदराबाद श्रीमती रेनु, सीओ, डीडीओ, पीडी, डीपीआरओ, डीएसओ सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– हमास के खिलाफ नेतन्याहू ने किया ऐलान-ए-जंग, जानिये क्या है मामला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here