हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जब महिला के ख...

    जब महिला के खुलासे से दंग रहे गए मंत्री विज

    Anil Vij

    अंबाला में महिला ने गृह मंत्री के आगे कबूला पति की हत्या का गुनाह(Anil Vij)

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। अपने दबंग अंदाज के कारण अक्सर गब्बर के नाम (Anil Vij) से जाने जाते प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी सोमवार को अंबाला में अपने घर पर लोगों की शिकायत सुनते समय एक महिला के सनसनीखेज कबूलनामे से सकते में आ गए। इस बात का जिक्र खुद अनिल विज ने चंडीगढ़ स्थिति मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से किया। विज ने बताया कि सोमवार को वे जब अपने घर लोगों की शिकायत सुन रहे थे तब एक महिला लिखित में एक कबूलनामा लेकन उनके पास पहुंची। जिसमें उसने कबूल किया कि अढ़ाई वर्ष पहले उसके पति का देहांत हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच में वह एक आम मौत साबित हुई थी, लेकिन सच यह है कि उसी ने अपने पति की गला घोंट कर हत्या की थी।

    कबूलनामे में महिला ने कहा कि उसका पति पुलिस में नौकरी करता था

      उनके घर पर अक्सर झगड़ा होता था और इसी झगड़े से तंग आकर उसने अपनी चुन्नी से पति का गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद से अब तक वह आत्मग्लानि से भर चुकी है और अपना अपराध कबूल करना चाहती है। महिला ने कहा कि जब उसने वकील और पुलिस को इस अपराध के बारे में अवगत करवाया तो उन्होंने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। लेकिन वह चाहती है कि वह अपने अपराध का पश्चाताप करे और उसे उसकी सज़ा मिले।

    महिला ने मांगी फांसी

    • विज को रोते हुए अपनी कहानी बता रही महिला ने पुलिस केस दर्ज कर अपने लिए फांसी की मांग की।
    • महिला ने कहा कि उसके बच्चे हैं लेकिन वह अपने अपराध के लिए सज़ा पाना चाहती है।

    पति की पैंशन का पैसा भी लौटाना चाहती है

    • महिला ने अपने कबूलनामे में लिखा है कि वह अपने पति की पैंशन का पैसा भी लौटाना चाहती है
    •   उसकी बाकि की पैंशन भी नहीं लेना चाहती।

    मामले की जांच के आदेश, महिला को हिरासत में लिया

    वहीं विज ने कहा कि महिला के कबूलनामे के आधार पर उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एसपी से करवाई जा रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।