हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश हरियाणा की 10...

    हरियाणा की 10 में से कांग्रेस व भाजपा को फिफ्टी फिफ्टी सीटें

    Haryana News
    Haryana News : हरियाणा की 10 में से कांग्रेस व भाजपा को फिफ्टी फिफ्टी सीटें

    लोकसभा चुनाव में जजपा, इनेलो व आप नहीं खोल पाई खाता | Haryana News

    • राव इंद्रजीत ने लगाया जीत का सिक्स तो कृष्णपाल गुर्जर व सैलजा ने बनाई हैट्रिक

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Lok Sabha Chunav Result: 16वीं लोकसभा के चुनाव में प्रदेश के मतदाताओं ने पांच सीटें सत्ताधारी भाजपा को जबकि पांच सीटें कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम किया। वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले में भाजपा आधी सीटों पर सिमट गई। जबकि कांग्रेस के लिए यह चुनाव परिणाम सुखद रहा क्योंकि पांच सीटों का कांग्रेस को यहां से फायदा हुआ। विधानसभा क्षेत्रों के हिसाब से बात करें तो प्रदेश की 90 में से 56 विधानसभाओं में कांग्रेस विजयी रही है। इस चुनाव में इनेलो व जेजेपी अपना खाता नहीं खोल पाई जबकि कुरुक्षेत्र सीट से इंडिया प्रत्याशी के रूप में उतरे आप के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को भी हार का मुंह देखना पड़ा। Haryana News

    कांग्रेस के इन प्रत्याशियों ने मारी बाजी, दीपेंद्र-सैलजा की बड़ी जीत

    लोकसभा चुनाव में सरसा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने भाजपा के अशोक तंवर को 2 लाख 68 हजार 497 मतों से हराया है। सैलजा को 7 लाख 33 हजार 823 मत, भाजपा के उम्मीदवार अशोक तंवर को 4 लाख 65 हजार 326 मत, इनेलो के उम्मीदवार संदीप लोट को 92 हजार 453 मत, जजपा के रमेश खटक को 20 हजार 80, बसपा के लीलू राम को 10 हजार 151 मत वोट हासिल किए। Haryana News

    हिसार सीट से कांग्रेस के जय प्रकाश (जेपी) रहे, उन्होंने रणजीत सिंह को 63,381 वोटों से हराया। जय प्रकाश को 5 लाख 66 हजार 886 वोट मिले। जबकि रणजीत सिंह को 5 लाख 7043 वोट मिले। इस सीट से इनेलो की सुनैना चौटाला को 22303 जेजेपी की नैना चौटाला को 22,032 वोट मिले। जबकि बसपा के देसराज को 26,015वोट मिले।अंबाला सीट से कांग्रेस के वरूण चौधरी ने भाजपा की बंतो कटारिया को 47,060 वोटों हराया। वरूण चौधरी को 6 लाख 57,745 वोट मिले जबकि बंतो कटारिया को 6 लाख 10 हजार 685 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के पवन रंधावा को 23,211 वोट मिले। इनेलो के गुरप्रीत सिंह को 8837 तथा जेजेपी के किरण पूनिया को 6016 वोट मिले।

    सोनीपत सीट से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के मोहन लाल बडोली को 21,816 वोटों से हराया। सतपाल ब्रह्मचारी को 5 लाख 48 हजार 682 वोट मिले। मोहन लाल को 5,26,866, बसपा के उमेश कुमार को 12,822 वोट मिले।

    रोहतक सीट से कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा प्रदेश में सबसे बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा के डा. अरविंद शर्मा को 3 लाख 42 हजार 834 वोटों से हराया। दीपेंद्र हुड्डा को 7,77,256वोट मिले। अरविंद शर्मा को 4 लाख 34 हजार 422, जजपा के रविंद्र को 6202 वोट मिले। Haryana News

    भाजपा के मनोहर, धर्मवीर सिंह, नवीन जिंदल, राव इंद्रजीत व कृष्णपाल गुज्जर ने बचाए गढ़

    भाजपा के मनोहर लाल ने करनाल सीट से विजयी रहे, उन्होंने कांग्रेस के दिव्यांशू बुद्धिराजा को 2 लाख 25 हजार754 वोटोंं से हराया। मनोहर लाल को 7 लाख 16761वोट मिले। दिव्यांशू बुद्धिराजा को 4,91,007 वोट मिले। बसपा के इंद्र सिंह को 31,157 वोट मिले। भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा के राव धर्मवीर सिंह ने कांग्रेस के राव दान सिंह को 40809 वोटों से हराया। धर्मवीर को 5 लाख 82 हजार 735 वोट मिले। राव दान सिंह को 5,41,926 वोट, जेजेपी के बहादुर सिंह को 15,076 वोट मिले।

    कुरुक्षेत्र सीट से उद्योगपति नवीन जिंदल विजयी रहे, उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता को 29,021 वोटों के अंतर से हराया। जिंदल को 5,42,175 वोट मिले। सुशील गुप्ता को 513154, इनेलो के अभय सिंह को 78,708 वोट मिले। बसपा के दीपक मेहरा को 20944 वोट मिले।

    गुडगांव सीट से राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के अभिनेता राज बब्बर को 73,465 वोटों से हराया। वे इस सीट से लगातार छठी बार विजयी हुए हैं। राव इंद्रजीत को 8 लाख 05161 वोट मिले। राज बब्बर को 7,31,696 वोट मिले। जजपा के राहुल यादव फेजलपुरिया को 13,214 वोट मिले। Haryana News

    फरीदाबाद सीट से कृष्णपाल गुज्जर अपना गढ़ बचाने में सफल रहे। उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाते हुए कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को 1 लाख 72,214 वोटों से हराया। कृष्णपाल को 7,88,569 वोट मिले। महेंद्र प्रताप को 6,15,655वोट, बसपा के कृष्ण ठाकुर को 25,206 वोट मिले जबकि इनेलो के सुनील तेवतिया को 8085 वोट मिले।

    26 साल बाद सरसा के मैदान में उतरी सैलजा, हासिल की फतेह | Haryana News

    सरसा। लोकसभा चुनावों में 26 साल बाद सरसा की धरती पर चुनाव लडने के लिए उतरी कुमारी सैलजा को दो लाख 68 हजार 497 मतों से हराया है। पहले दिन से चुनावी मैदान में उतरने के बाद से ही कुमारी सैलजा भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ रही थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि होने के कारण कुमारी सैलजा के साथ सरसा के लोगों को भावात्मक जुड़ाव देखने को मिला। जो भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर 15 साल सरसा में रहने के बाद भी बना नहीं पाये। हालांकि सरसा में जेजेपी का खिसका जनाधार भी कांग्रेस के लिए फायदेमंद रहा।

    वहीं इनेलो का गढ होने के बाद भी इनेलो ने अपनी पूरी ताकत यहां पर नहीं दिखाई। इनेलो के शहरी और ग्रामीण वोट बैंक कहीं न कहीं दूसरी पार्टियों के समर्थन में चलाया गया। ऐसे में कांग्रेस को ओर ज्यादा मजबूती मिली। पंजाब में होने वाले बदलाव का असर भी सरसा के कई एरिया में देखने को मिलता है। पंजाब के किसानों के समर्थन हमेशा से सरसा के किसानों ने किया है। इन चुनावों में किसान आंदोलन का असर रानियां, कालांवाली, डबवाली, रतिया और टोहाना क्षेत्र में देखने को मिलता है। डबवाली, रानियां, कालांवाली में कांग्रेस को खुलकर वोट किया है। आप पार्टी के समर्थन का भी कांग्रेस को फायदा मिला है। इतना ही नहीं, कैबिनेटमंत्री चौधरी रणजीत को हिसार लोकसभा से चुनावी मैदान में उतारने से भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। Haryana News

    रानियां में सीधेतौर पर 40 प्रतिशत वोट बैंक कांग्रेस के खाते में चला गया। इसके अलावा चौधरी रणजीत सिंह का असर कालांवाली, ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्रों पर भी था। चुनावों के दौरान भाजपा के संगठन में हुई गैर संगठनात्मक गतिविधियों का असर सीधे डॉ. अशोक तंवर के चुनाव पर पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आकर भले ही दो बार संगठन को एकजुट करने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं होते नजर नहीं आए। हालांकि भाजपा हाईकमान ने उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सरसा प्रचार के लिए आखिरी वक्त में सरसा आना कोई चमत्कार नहीं कर पाया। हालांकि कांग्रेस की प्रियंका गांधी का रोड शो को जनता का समर्थन मिला और कांग्रेसी नेताओं ने अपनी ताकत दिखाई। जिसका परिणाम 4 जून को सबसे सामने आया।

    करनाल उप चुनाव में 41,540 वोटों से विजयी रहे नायब सैनी | Haryana News

    करनाल। करनाल विधानसभा से मनोहर लाल खट्टर के त्यागपत्र देने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विजयी हुए। नायब सिंह सैनी ने 41,540 वोटों के अंतर से कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराया। नायब सैनी को 95004 वोट मिले। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 53,464 वोट मिले। तीसरे स्थान पर जजपा के राजेंद्र को 1073 वोट मिले।

    राष्टÑीय गरीब दल के उम्मीदवार तिलकराज सिंगला को 331 वोट मिले। निर्दलीय इंजीनियर सुरेश को 298, पीपल्स पार्टी आॅफ इंडिया डेमोक्रेटिक सुरेश कुमार को 279, राष्टÑीय मजदूर एकता पार्टी के रोहताश को 252, राजेंद्र आर्य को 214, शमशेर सिंह नैन को 144 वोट मिले। नोटा को यहां 1113 वोट मिले। करनाल सीट भाजपा के चुनाव परिणाम के लिहाज से सुखद रही। यहां से लोकसभा उम्मीदार मनोहर लाल भी विजयी हुए। उन्होंने दिव्यांशू बुद्धिराजा को हराया।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में कांग्रेस को सात, आप को तीन सीटें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here