हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बेरोजगारी की ...

    बेरोजगारी की समस्या के लिये कांग्रेस- भाजपा बराबर की जिम्मेदार : मायावती

    Mayawati

    लखनऊ (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने वीरवार को कहा कि उत्तर प्रदेश समेत देश में दिनोदिन विकराल हो रही बेरोजगारी की समस्या का समाधान यदि जल्द नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दुर्दशा भी कांग्रेस की तरह होगी। सुश्री मायावती ने ट्वीट कर कहा कि शिक्षित बेरोजगारों का सड़क किनारे पकौड़े तल कर अथवा मजदूरी कर जीवनयापन करना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। इसके लिए कांग्रेस के अलावा मौजूदा भाजपा सरकार भी बराबर की जिम्मेदार है। यदि इस समस्या का त्वरित समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस की तरह भाजपा की भी दुर्दशा होगी। उन्होने कहा कि यूपी व पूरे देश भर में करोड़ों युवा व शिक्षित बेरोजगार लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने व अपने जीवनयापन के लिए मजदूरी आदि करने को भी मजबूर हैं तथा उनके माँ-बाप व परिवार जो यह सब देख रहे हैं उनकी व्यथा को समझा जा सकता है, जो यह दु:खद, दुर्भाग्यपूर्ण व अति-चिन्ताजनक।

    बसपा प्रमुख ने कहा कि बीएसपी देश में नौजवानों के लिए ऐसी भयावह स्थिति पैदा करने के लिए केन्द्र में बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को भी बराबर की जिम्मेदार मानती है जिसने लम्बे अरसे तक यहाँ एकछत्र राज किया व अपने कार्यकलापों की भुक्तभोगी बनकर कांग्रेस केन्द यूपी व काफी राज्यों की भी सत्ता से बाहर हो गई। उन्होने कहा कि यदि भाजपा भी, कांग्रेस पार्टी के नक्शेकदम पर ही चलती रही तो फिर इस पार्टी की भी वही दुर्दशा होगी जो कांग्रेस की हो चुकी है, जिसपर बीजेपी को गम्भीरता से जरूर सोचना चाहिये क्योंकि इनकी ऐसी नीति व कार्यकलापों से न तो जनकल्याण और न ही देश की आत्मनिर्भरता संभव हो पा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।