हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्रीगंगानगर ज...

    श्रीगंगानगर जिले में कांग्रेस चार और भाजपा को एक नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत

    Congress four in Sriganganagar district and BJP a clear majority in one municipality

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में कांग्रेस को चार नगर पालिका (Municipality) में तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत मिला है जबकि तीन में सत्ता की डोर निर्दलीय पार्षदों के हाथ में आई है। पाकिस्तान सीमा से लगते श्रीकरणपुर नगर पालिका में लगभग 25 वर्ष बाद आज कांग्रेस की वापसी हो गई। यह नगरपालिका भाजपा का गढ़ बनी हुई थी। सांगठनिक ढांचा छिन्न-भिन्न होने और बिना जिलाध्यक्ष के कांग्रेस ने यह सफलता प्रदेश में अपनी सत्ता होने के बूते पर प्राप्त की है। वहीं भाजपा ने इस चुनाव को लेकर कई स्तर की रणनीति बनाई,मगर उसके अनुरूप आशातीत सफलता नहीं मिली। दो नगर पालिकाओं में भाजपा बहुमत के करीब पहुंची है। जोड़-तोड़ में भाजपा के रणनीतिकार सफल हुए तो इनमें पार्टी का कब्जा हो सकता है।

    पिछले नगर पालिका चुनाव में भाजपा छह में सफल रही थी और दो में कांग्रेस के बोर्ड बने थे। नतीजों के अनुसार जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र की चार नगर पालिकाओं श्रीकरणपुर, पदमपुर, केसरीसिंहपुर और गजसिंहपुर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। इस विधानसभा क्षेत्र ने कांग्रेस की लाज बचा ली। भाजपा को एकमात्र अनूपगढ़ नगर पालिका में स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ। रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की दो नगरपालिकाओं रायसिंहनगर और श्रीविजयनगर में किसी को बहुमत नहीं मिला। रायसिंहनगर और सादुलशहर में भाजपा बहुमत के करीब पहुंच गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।