हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश Haryana Assem...

    Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    Haryana Assembly Election
    Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    Haryana Assembly Election: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कांग्रेस ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ 15 सवालों का आरोपपत्र जारी किया। इस आरोपपत्र और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाने के लिये पार्टी ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ नाम से नये अभियान की शुरूआत की है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, वरिष्ठ पार्टी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह, अशोक अरोड़ा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सतपाल ब्रह्मचारी, वरुण मुलाना और विधानसभा में कांग्रेस के उप-नेता आफताब अहमद, पार्टी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व पार्टी प्रकोष्ठों के प्रमुख समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता करके आरोपपत्र को जारी कर इस अभियान की शुरूआत की।

    Yoga Benefits: बरसात में नहीं है वॉक करने की जगह, तो घर में करें ये योगा, मिलेगे अनेकों फायदें

    इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि अब तक कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा, विपक्ष आपके समक्ष, घर-घर कांग्रेस, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जनमिलन समारोह और धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन समेत जितने भी कार्यक्रम किये हैं, उन सभी को जनता का जबरदस्त समर्थन हासिल हुआ है। इसी कड़ी में अब ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ एक नयी शुरूआत है। इसके जरिये न सिर्फ भाजपा की विफलताओं और कांग्रेस की घोषणाओं को जनता तक पहुंचाना है, बल्कि पार्टी के घोषणापत्र के लिये जनता से सुझावों को भी एकत्र करना है, ताकि पार्टी की सरकार बनने पर कारगर तरीके से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अभियान को अमलीजामा पहनाने का रोडमैप तैयार करने के लिये 14 जुलाई को सोनीपत में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है। पन्द्रह जुलाई से ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान विधिवत तौर पर शुरू हो जायेगा। Haryana Assembly Election

    उदयभान ने पत्रकारों के साथ आरोपपत्र साझा करते हुये बताया कि इसमें कांग्रेस ने भाजपा से अलग-अलग मुद्दों पर 15 सवाल पूछे हैं। इन सवालों से साथ पार्टी ने वो तथ्य भी जोड़े हैं, जिनके आधार पर इस सरकार पर ये सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में क्यों है। भाजपा की केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य क्यों कहा। घर-घर तक कैसे पहुंचा नशा एवं ड्रग का काला साम्राज्य, देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में क्यों, भ्रष्टाचार के जनक और जनता के जी का जंजाल क्यों बने सरकारी पोर्टल और आईडी ,भाजपा के 10 साल में हजारों करोड़ के 50 से ज्यादा बड़े घोटाले क्यों, भाजपा काल क्यों बना किसानों का काल, भाजपा ने दलितों और पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा क्यों की, अग्निपथ और कौशल निगम के जरिये क्यों खत्म की पक्की नौकरियां, हर वर्ग पर लाठी और गोलियां क्यों बरसाई, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शून्य पर क्यों लेकर आयी भाजपा, भाजपा ने 2014 और 2019 की चुनावी घोषणाएं क्यों पूरी नहीं की, स्वास्थ्य सेवाओं का दिवालिया क्यों पीटा, प्रदेश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद क्यों किया और भाजपा ने देश की सबसे विकसित अर्थव्यवस्था को क्यों चौपट किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here