हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ सर्जिकल स्ट्र...

    सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट की बात करने पर कांग्रेस का पेट दर्द होता है: मोदी

    Modi
    •  आपको पता होगा कि उनके नेताओं के कश्मीर मुद्दे पर बयान किसके काम आ रहे हैं, दुनिया में कौन-कहां इनका फायदा उठा रहा है : मोदी (Modi)

    • ‘खर्ची और पर्ची वाला कांग्रेसी कल्चर अब हरियाणा से विदा हो चुका है, हमारे युवा साथियों को बिना किसी जी हजूरी के मौका मिले, यही हमारी नीति और लोकतंत्र’ (Modi)

    पानीपत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर दिए बयानों पर कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि जब हम भारत की इन उपलब्धियों का जिक्र करते हैं तो कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है। अब जनता जान गई है कि कांग्रेसियों की यह बीमारी लाइलाज है। उनकी हमदर्दी किसके लिए है।

    • ”कांग्रेस के पेट दर्द ऐसी लाइलाज बीमारी बन गया।
    • कांग्रेस को ऐसी बीमारी हुई है
    • कि हम स्वच्छ भारत की बात करते हैं
    • तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ होने लगती है।
    • हम सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं
    • तो कांग्रेस के पेट में इतना दर्द बढ़ जाता है
    • कि पूछो मत। हम बालाकोट की बात करने लगते हैं
    • तो दर्द इतना बढ़ जाता है कि वे छटपटाने लगते हैं।
    • अब तो पूरा देश जान गया है कि कांग्रेस को पेट में दर्द क्यों और किसी हमदर्दी किसके लिए होता है।”

    ‘कांग्रेसियों के बयान पाकिस्तान को अच्छे लगते हैं’

    •  ”कांग्रेस नेताओं के कश्मीर पर जो बयान आए वो किसके काम आ रहे हैं
    •  कांग्रेस के नेता जो बोल रहे हैं, उसका फायदा कौन उठा रहे हैं।
    • कहां-कहां इस्तेमाल किया जा रहा है।

    अब कांग्रेस वालों को जवाब देना चाहिए, आप ऐसे कैसे बोल रहे हो। जो पाकिस्तान के लोगों को अच्छा लगता है। जो हिंदुस्तान के लोगों को अच्छा लगे, ये बोलने की हिम्मत दिखाओ जरा। कांग्रेस नेताओं के झूठे वायदे, उनकी भाषा को पकड़कर आज पाकिस्तान इनके बयानों का प्रयोग कर रहा है।”

    प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

    •  ”कांग्रेस के कुशासन में किसान, जवान और खिलाड़ी के हित सुरक्षित नहीं थे।
    • इन्होंने खेत में भ्रष्टाचार की फसल उगाई, खेल में घोटालों की उपज काटी है।
    • कांग्रेस के राज में खेल और खिलाड़ी की स्थिति से आप परिचित हैं।
    • 2014 से पहले खेलों में घोटाले की खबर आती थी।
    • कौन कितनी मलाई खा गया, इसकी खबरें आती थीं

    लेकिन बीते 5 साल में गौरव और सम्मान की खबरें युवी पीढ़ी को प्रेरणा दे रही हैं। खर्ची और पर्ची वाला कांग्रेसी कल्चर अब हरियाणा से विदा हो चुका है।”

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।