हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब में कां...

    पंजाब में कांग्रेस को सात, आप को तीन सीटें

    Punjab News
    Punjab News : पंजाब में कांग्रेस को सात, आप को तीन सीटें

    ‘आप’ ने जीता संगरूर, मीत हेयर ने रखा ‘मान’ का मान

    • दो निर्दलीय नेताओं की जीत ने सबको चौंकाया | Punjab News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bhagwant Mann: लोकसभा चुनाव के नतीजों में पंजाब में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी 3, शिरोमणि अकाली दल 1 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। पंजाब के 4 मंत्री चुनाव हार गए। सिर्फ संगरूर सीट से आप उम्मीदवार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की चुनाव जीत सके। इसके अलावा, असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़कर पंजाब में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। Punjab News

    लोकसभा सीट संगरूर आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा वाली सीट थी, जिसे बचाना ‘आप’ के लिए जरूरी था, क्योंकि विधानसभा हलका धूरी से सीएम भगवंत मान विधायक हैं। साथ ही सीएम भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। इसीलिए आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर ने संगरूर सीट से जीत प्राप्त कर सीएम भगवंत मान का ‘मान’ रख दिया। आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अपने विरोधी उम्मीदवार कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा को 1 लाख 72 हजार 560 के बड़े अंतर से पराजित करके शानदार जीत हासिल की है। Punjab News

    आप प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर को कुल 3,64,085 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा को 1,91, 525 मत मिले। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) सिमरनजीत सिंह मान को 1,87,246 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद खन्ना को 1,28,258 वोट प्राप्त हुए। शिरोमणि अकाली दल (ब) के उम्मीदवार इकबाल सिंह झुंदा को 62,488 मत मिले और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. मक्खन सिंह को 37, 731 वोट मिले।

    आनंदपुर साहिब से मालविंदर कंग की जीत | Punjab News

    आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कंग ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला को 10846 वोट से हराया है। मालविंदर सिंह कंग को 313217 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला को 3,02,371 वोट मिले। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के डॉ. सुभाष शर्मा रहे, उन्हें 186578 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के मालविंदर सिंह कंग ने आनंदपुर साहिब क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया। शिरोमणी अकाली दल के कद्दावर नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा 117936 मत प्राप्त कर चौथे नंबर पर रहे।

    होशियारपुर में आप प्रत्याशी चब्बेवाल की जीत

    होशियरपुर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने जीत दर्ज कर ली है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार यामिनी गौतम के साथ था। डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने यामिनी गौतम को 44,111 वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को 3,03,859 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार यामिनी गौतम को 2,59,748 वोट मिले है। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की अनीता सोम प्रकाश रही हैं। जिन्हें 1,99,994 वोट मिले है। डॉ. राज कुमार ने अपनी जीत को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला नेतृत्व का धन्यवाद किया और होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का भी धन्यवाद किया। Punjab News

    लगातार तीसरी बार सांसद बने औजला

    अमृतसर में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला लगातार तीसरी बार सांसद बने हैं। उन्हें 255181 वोट मिले हैं। गुरजीत सिंह औजला ने 40301 वोट अधिक लेकर जीत दर्ज की। वहीं आप प्रत्याशी कुलदीप सिंह धालीवाल दूसरे नंबर पर रहे जिन्हें 214880 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी के तरनजीत संधू रहे जिन्हें 207205 वोट मिले और चौथे नंबर पर अकाली दल के अनिल जोशी रहे जिन्हें 162896 वोट मिले। गुरजीत सिंह औजला ने अपने भाई सुखजिंदर सिंह औजला के साथ खुशी मनाते हुए कहा कि यह जीत अमृतसर के लोगों की जीत है जिन्होंने उन पर तीसरी बार भी विश्वास दिखाया और विरोधियों को बता दिया कि लोग कांग्रेस के साथ है।

    पटियाला में कांग्रेस प्रत्याशी धर्मवीर की जीत

    पटियाला संसदीय सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी ने 305616 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आम आदमी पार्टी डॉ. बलवीर सिंह को 14831 मतों के अंतर से हराया है। डा. दलबीर सिंह को 290785 वोट मिले, वहीं तीसरे स्थान पर भाजपा की उम्मीदवार परनीत कौर रहीं, उन्हें 288998 वोट मिले हैं। वहीं शिरोमणी अकाली दल के उम्मीदवार एनके शर्मा को 153978 मत मिले।

    अमृतपाल की 197120 मतों से जीत

    पंजाब की दो लोकसभा सीटों के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है। इनमें खडूर साहिब लोकसभा सीट से अमृतपाल सिंह की जीत हुई है। अमृतपाल इस वक्त देशद्रोह के आरोप में असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। खडूर साहिब सीट पर अमृतपाल की 197120 मतों से जीत हुई। इस सीट पर अमृतपाल को 404430 मत, कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 207310 मत, आम आदमी पार्टी के लालजीत सिंह भुल्लर को 194836 मत मिले। इसके अलावा चौथे नंबर पर रहे अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा को 86416 व भाजपा प्रत्याशी मनजीत मन्ना को 86373 वोट प्राप्त हुए।

    पांचवें नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस

    फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा की जीत हुई है। सरबजीत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले बेअंत सिंह के बेटे हैं। सर्बजीत ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मित्र पंजाबी एक्टर कर्मजीत अनमोल और भाजपा के हंसराज हंस को हराया। फरीदकोट सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सरबजीत सिंह खालसा की 70053 से जीत हुई। वहीं दूसरे नंबर पर आप व कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। निर्दलीय सरबजीत सिंह को 298062 मत, आप प्रत्याशी कर्मजीत अनमोल को 228009 मत, कांग्रेस की अमजीत सिंह साहोके को 160357 मत, शिअद प्रत्याशी को राजविन्द्र सिंह धर्मकोट को 138251, वहीं भाजपा प्रत्याशी हंसराज हंस को 123533 मत मिले।

    फिरोजपुर में 3242 मतों से घुबाया की जीत | Punjab News

    फिरोजपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया ने 3242 मतों से जीत दर्ज की है। घुबाया को 266626 मत, दूसरे नंबर पर रहे आप प्रत्याशी जगदीप काका बराड़ को 263384 मत, तीसरे नंबर पर रहे भाजपा के गुरमीत सोढ़ी को 255097 मत व नरदेव सिंह बॉबी मान को 253645 मत मिले।

    यह भी पढ़ें:– मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरे धामी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here