हमसे जुड़े

Follow us

11.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भूपेंद्र हुड्...

    भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार: जयवीर

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार: जयवीर

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि ने उप मंडल कार्यालय में रिटेनिंग अधिकारी श्वेता सुहाग के समक्ष नामांकन फॉर्म भरा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह का संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी पूरा प्रदेश आज बीजेपी के 10 साल के शासनकाल से दुखी है। Kharkhoda News

    जिससे प्रदेशवासी अब छुटकारा चाहते हैं। छुटकारे का समय आ गया है। 5 अक्टूबर को इसका जवाब वोट की चोट से जनता देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी वाले चुनाव जीतने के लिए अनेक हथकंडे अपनाएंगे जिससे सभी मतदाताओं को सावधान रहना है। आपके पास वोट मांगने के लिए भी आएंगे परंतु उनसे पूछना कि उन्होंने 10 साल में क्या काम किया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में 2005 से लेकर के 2014 तक कांग्रेस की सरकार प्रदेश में थी उस समय खरखौदा में अनेक विकास कार्य करवाने का काम किया था। Kharkhoda News

    पुणे कांग्रेस के सरकार बनने के बाद क्षेत्र में किसी भी काम की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को 5 वर्ष में एक बार वोट करने का अधिकार मिलता है। सभी मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। और चुनाव को शांति प्रिया बनाए रखने के लिए एकजुटता का संदेश दें। इस मौके पर टीकाराम संस्था के प्रधान सुरेंद्र दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया व सुषमा खरखौदा, सुनील पिपली बबलू बरौना आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– किसानों के लिए मिसाल बनी चाचा-भतीजा की जोड़ी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here