हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कां...

    पंजाब में कांग्रेस को झटका: गुरमीत सिंह सोढ़ी ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में कांग्रेस को आज एक और झटका लगा जब पूर्व मंत्री और विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। फिरोजपुर के गुरूहरसहाय से विधायक सोढ़ी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे को ट्विटर पर पोस्ट करने के साथ लिखा है कि उनसे पंजाब की घुटन और असहाय स्थिति देखी नहीं जा रही। कांग्रेस ने प्रदेश की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भावना दांव पर लगा दी है। गहरे दुख के साथ वह कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

    शेखावत की उपस्थिति में पार्टी में शामिल

    चार बार विधायक रह चुके सोढ़ी बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। वह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्ली सिक्ख गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा व वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत गौतम भी मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here