हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस का घ...

    कांग्रेस का घोषणा पत्र आलू से सोना बनाने वाला : सीपी जोशी

    Rajasthan Election 2023

    जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आलू से सोना बनाने वाला और सब्जबाग दिखाने वाले बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने जिस प्रकार 2018 में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया वही प्रयास इस घोषणा पत्र में साफ दिखाई देता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना का नाम बदलकर गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना किया है। घोषणा पत्र मे ना तो पेपर लीक के बारे में प्रावधान है और ना ही नारी सुरक्षा के बारे में कुछ कहा गया है। Rajasthan Election 2023

    काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, कांग्रेस की गारंटी में जनता को नही विश्वास | Rajasthan Election 2023

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि पिछली गहलोत सरकार में जिन लोगों को राजीव गांधी पाठशाला में लगाया गया था उनकी सैलेरी नरेगा में काम करने वाले मजदूर भाईयों से भी कम थी। गहलोत सरकार सिर्फ चुनावी समय में सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आने का रास्ता तलाश करती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। राजस्थान की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है। जनता का विश्वास कांग्रेस की नहीं मोदी जी की दी गई गारंटी में है। अब तो गहलोत साहब का बेटा भी इनकी सरकार के रीपिट नहीं होने की बात करता है। Rajasthan Election 2023

    यह भी पढ़ें:– राजस्थान विधानसभा चुनाव में चालीस से अधिक सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here