हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home देश महंगाई पर कां...

    महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: राहुल गांधी बोले-हिन्दुत्ववादियों को सत्ता से बाहर निकालना होगा

    Rahul's misery and Congress politics

    जयपुर (एजेंसी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को हिन्दू तथा नाथुराम गौडसे हिन्दुत्ववादी बताते हुये कहा कि देश को बर्बाद करने वाले हिन्दूत्वावादियों को सत्ता से बाहर भगाना होगा। गांधी ने रविवार को जयपुर में आयोजित महंगाई हटाओं रैली को संबोधित करते हुये कहा कि हिन्दू और हिन्दुत्व का फर्क बताते हुये कहा कि दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती इसी तरह दो शब्दो का एक अर्थ नहीं हो सकता है। उन्होंनें कहा कि हिन्दू कभी डरता नहीं है शिव की जहर पी लेता है जबकि हिन्दुत्वावादी डर जाता है डर के सामने झुक जाता है। हिन्दुत्तव के दिल मे प्यार होता है जबकि हिन्दुूतत्वावदी के दिल में नफरत। उन्होंने कहा कि ये देश हिन्दूओं का है हिन्दुत्ववादियों का नही। उन्होंने कहा कि मैं भी हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं। उन्होंने कहा कि आज महंगाई सहित जितनी भी समस्याऐं है उसके लिऐ हिन्दुत्ववादियों की सरकार जिम्मेदार है।

    हिन्दू सच्चाई के मार्ग पर चलता है

    उन्होंने कहा कि हिन्दुत्ववादी सत्ता के लिए वह किसी को मार-काट भी सकता है। उसका रास्ता सत्ताग्रह है सत्यागृह नहीं है। हिन्दू सच्चाई के मार्ग पर चलता है महात्मा गांधी भी सच्चाई का मार्ग ढुंढते रहे। जिनकी छाती पर हिन्दुत्वादी गौडसे ने तीन गोलियां दाग दी। उन्होंने कहा कि रामायण महाभारत में कहीं भी गरीब को मारना या कमजोर को दबाने की बात नहीं लिखी गीता में भी श्री कृष्ण ने अर्जुन से यह नहीं कहा कि अपने भाईयों को सत्ता के लिए मार डालो बल्कि सच्चाई के लडने की बात कही।

    मोदी सरकार पर साधा निशाना

    किसान आंदोलन की चर्चा करते हुये गांधी ने कहा कि हिन्दुत्ववादी मोदी ने किसानों की पीठ पर चुरा मारा। उन्होंने कहा कि हिन्दू कभी भी पीठ पर चुरा नहीं मारेगा। उन्होने कहा कि हम 700 शहीद किसानों की याद मे संसद में दो मिनट का मौन रखना चाहते थे जिसकी अनुमति भी नहीं दी गयी। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि शहीद किसानों के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है लिहाजा वह किसान आधार पर मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 400 शहीद किसान परिवारों को पांच पांच लाख रूपए दिये तथा 152 को रोजगार दिया। शेष बचे परिवारों को भी रोजगार देने जा रहे है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here