हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पूर्व मुख्यमं...

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले कांग्रेस प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क

    Pehowa News
    Pehowa News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिले कांग्रेस प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क

    हरियाणा की ज्वलंत समस्याओं—बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बाढ़ व प्रशासनिक अत्याचारों पर हुई चर्चा

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सरदार सतनाम सिंह विर्क ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से विशेष भेंट कर राज्य की मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक हालात पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पिहोवा क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान, बढ़ती महंगाई, बढ़ते भ्रष्टाचार और आम जनता पर हो रहे प्रशासनिक अत्याचारों पर विशेष चिंता व्यक्त की गई। विर्क ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा की जनता को हर दिन नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। Pehowa News

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर आम जनता—खासकर व्यापारियों, गरीबों और मध्यम वर्ग—को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “नगरपालिका और नगर निगम द्वारा व्यापारियों की दुकानों को जबरन तोड़ा जा रहा है, घरों को गिराया जा रहा है और कभी नालियों के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। बिजली के बिल लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार द्वारा घोषित मुफ्त सुविधाएं दिखावे भर की हैं—फ्री में तेल देने का वादा कर के उनसे 100 रूपये लिए जा रहें हैं l जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि असलियत में आम जीवन दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है।”

    सरदार विर्क ने फैमिली आईडी और राशन कार्ड प्रणाली में भारी अनियमितताओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा, “सरकारी रिकॉर्ड में बिना सत्यापन के लोगों की आय बढ़ाकर दर्शाई जा रही है। जिनके पास टू-व्हीलर तक नहीं है, उन्हें फोर-व्हीलर मालिक बताया जा रहा है। इसके चलते गरीबों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया है।” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इन गंभीर मुद्दों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि कांग्रेस पार्टी इन जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर विधानसभा से लेकर सड़कों तक संघर्ष करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और हर मोर्चे पर उनके हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। Pehowa News

    यह भी पढ़ें:– करोड़ों के घोटाले में संलिप्त रजिस्ट्री क्लर्क व नंबरदार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन साल बाद किया गिरफ्तार