हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा महंगाई पर लाल...

    महंगाई पर लाल हुई कांग्रेस, किया प्रदर्शन

    Inflation sachkahoon

    एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लघुसचिवालय में एकत्रित हुए और भाजपा मुदार्बाद के नारे लगाए। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, जिसे एसडीएम सरसा ने लिया। इस दौरान विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों से महंगाई (Inflation) निरंतर बढ़ रही है।

    भाजपा ने जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाकर चुनाव जीता है और वह हमेशा झूठ और छल की राजनीति करती है। उनके नेताओं ने झूठ बोला और लोगों को गुमराह किया। विधायक केहरवाला ने कहा कि उन्होंने देश के साथ हमेशा विश्वासघात किया है। चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ौतरी कर दी गई जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार न तो महंगाई (Inflation) पर लगाम लगा पा रही है और न ही देश में महिलाओं को सुरक्षा दे पा रही है।

    उन्होंने भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि चुनावों में भाजपा की जीत के साथ ही महंगे दिन वापिस आ गए हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अभी तक तो चार राज्यों में सरकारों का गठन भी नहीं हुआ कि भाजपा ने महंगाई (Inflation) के साथ गठजोड़ कर लिया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    महंगाई (Inflation) के खिलाफ इस प्रदर्शन में पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, वरिष्ठ नेता जगदीश नेहरा, सुभाष जोधपुरिया, राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, सुरेंद्र नेहरा, गोपीराम चाडीवाल, मोहित शर्मा, नवदीप कंबोज, सुरजीत सिंह भावदीन, लादूराम पूनिया, पालासिंह कंबोज, कुलवंत कौर, राखी मौर्य, बलविंद्र सरपंच, बंसीलाल अलीमोहम्मद, ख्यालीराम पार्षद, लीलूराम पूर्व सरपंच, श्यामलाल वर्मा, रिशपाल कंबोज, मलकीत सिंह रंधावा, अशोक चिंडालिया, पंकज शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीन शर्मा, तिलक चंदेल, प्रदीप पूनिया, कमल कांटीवाल, प्रकाश सिंह, सहीराम सहारण, नायब सिंह थिराज, संगीत कुमार, कर्मबीर सिंह, होशियार सिंह, हर्ष मित्तल, जतिन शर्मा भी मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here