हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब विधानसभ...

    पंजाब विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, सीएम मान ने लिया आड़े हाथों

    Bhagwant Mann

    विधानसभा का कीमती समय बर्बाद कर रही कांग्रेस : मान

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में लगातार तीसरे दिन कांग्रेस सदस्यों के हंगामे को गैर जिम्मेदाराना करार दिया। मान ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही में लगातार व्यवधान डालता रहा। जबकि उसे पंंजाब के लोकहित से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिये थे, लेकिन कांग्रेस ने सदन का कीमती समय बर्बाद किया। कांर्ग्रेस सदस्यों ने सदन में हंगामे के दौरान करदाताओं के पैसे की बबार्दी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस मजबूत विपक्ष के तौर पर सरकार को रचनात्मक सहयोग दे सकती थी, लेकिन लोकहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय तीनों दिन हंगामा करती रही। कांग्रेस नेताओं ने मौके का लाभ उठाने के बजाय ड्रामेबाजी के जरिये अजीम सदन का समय खराब किया। विपक्ष सदन में लगतार अफरा तफरी माहौल पैदा करना चाहता था। मान ने कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस में कोई अंतर नहीं। यह साबित हो गया है कि कांग्रेस भगवा पार्टी की बी टीम बनकर उभरी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here