हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान कांग्रेस पूरे...

    कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी: पायलट

    Congress, Would, Win, With, Complete Mandate : pilot

    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

    सीकर (वार्ता)।

    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में अब हर वर्ग का झुकाव कांग्रेस की तरफ होने से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। श्री पायलट सीकर जिले के धोद कस्बे में आज मेरा गांव मेरा बूथ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि आखिर मंदिर और मस्जिद के नाम पर भाजपा कब तक सत्ता में आएगी।

    भाजपा असली मुद्दों से हटकर अब लोगों को धोखे में रखेगी, मंदिर मस्जिद की बात करेगी लेकिन पेट्रोल और डीजल तथा किसानों के खाद बिजली पर कोई बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ सरकार ने धोखा किया है। राज्य में लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात की जा रही हैं लेकिन भाजपा यह झूठ बोलकर फिर सत्ता में आना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी भी वर्ग को राहत नहीं दी है और अब हर वर्ग कांग्रेस की ओर नजरें गड़ाए बैठा है और उसे कांग्रेस पर भरोसा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।