हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश षड्यंत्र हारे...

    षड्यंत्र हारेगा और लोकतंत्र जीतेगा- डोटासरा

    Govind Singh Dotasra, Democracy will Win

    जयपुर। राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य की गहलोत सरकार को स्थाई सरकार बताते हुए कहा है कि षडयंत्र हारेगा और लोकतंत्र जीतेगा। डोटासरा आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से यह बात कही। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कार्यालय पहुंचे डोटासरा ने कहा कि षड़यंत्र हारेगा और लोकतंत्र जीतेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की करोड़ों जनता की आशाएं एवं अपेक्षाएं और उनका आर्शीवाद एवं दुआएं थी कि प्रदेश में गहलोत सरकार बनी और वह पूर्णतया स्थाई हैं और वह पूरी पांच साल चलेगी।

    Democracy will Win

    उच्चतम न्यायालय में विधानसभा अध्यक्ष द्वरा एसएलपी दायर करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सब अपनी अपनी जगह चलता रहेगा, लेकिन सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि षडयंत्र को जवाब देने के लिए शीघ्र ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाये जाने की आशा है। उन्होंने कहा कि संगठन के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि उनके बलबूते संगठन मजबूत होता है और सरकारें बनती है। डोटासरा ने कहा कि वह सौभाग्यशाली है कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने का अवसर दिया और पहली बार महान नेता परसराम मदेरणा की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने का मौका मिला। वह अपने आप को भाग्यशाली समझ रहे है। इससे पहले उन्होंने मदेरणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि दी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।