हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा राम मंदिर का ...

    राम मंदिर का निर्माण पीएम के मजूबत इरादों को प्रतिबिंबित करता है: जिंदल

    भाजपा कुरूक्षेत्र उम्मीदवार नवीन जिंदल का स्वागत करते ग्रामीण।

    रादौर (सच कहूँ/लाजपतराय)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) व केंद्र में मोदी की डबल इंजन सरकार प्रदेश में सुशासन का नया इतिहास लिखेगी। पिछले 10 सालों में प्रदेश समेत पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं। उसने देश की दशा-दिशा बदल दी है। यह शब्द पूर्व सांसद व कुरूक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल (BJP Candidate Naveen Jindal) ने शुक्रवार को गांव अकालगढ़, मडौली, दुसानी, पांसरा, कासेपुर, नाचरौन, जठलाना, गुमथला, उन्हेडी, खजूरी, नागल व हरियाबास में ग्रामीणों को संंबोधित करते हुए कहे। Radaur News

    हम भारत के निर्माण का संकल्प लें | Radaur News

    उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री के मजूबत इरादों को भी प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय मुझे मर्यादा पुरुषोत्तम के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। रामनवमी का यह पावन पर्व हमें सत्य, निष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने का जीवन मंत्र देता है। इस मंगल घड़ी में हम एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रत्येक देशवासी का जीवन गौरवपूर्ण हो और चारों ओर सुख, शांति, समृद्धि के वातावरण का निर्माण हो।

    इस अवसर पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, चेयरमैन धर्मसिंह बंचल, मेयर मदन चौहान, डॉ. सतीश कांबोज, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, एमसी भगवतदयाल कटारिया, मुकेश अरोड़ा मक्की, सुशील बत्रा, दीपक मेहता, सुभाष काम्बोज, पूर्ण आहुजा, प्रवीण अग्रवाल, हेमराज कुंजल, सुदेश बंसल, सतीश सैनी, संदीप सैनी, तासिम खान, श्यामलाल आदि मौजूद रहे। Radaur News

    Haryana Weather: सिरसा में बारिश, हरियाणा के कई जिले हो सकते हैं बारिश से तर-बतर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here