हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Bullet Train:...

    Bullet Train: जल्द इस मार्ग पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, आई बड़ी जानकारी

    Bullet Train
    Bullet Train: जल्द इस मार्ग पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, आई बड़ी जानकारी

    Bullet Train:  अहमदाबाद।  मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्टील ब्रिज के दूसरे 100 मीटर स्पैन का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। यह परियोजना के लिए पूरा किया गया नौवां स्टील ब्रिज है।
    नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए गुजरात के नाडियाड के पास एनएच-48 (दिल्ली, मुंबई और चेन्नई को जोड़ने वाला) पर 2गुणा100 मीटर लंबे स्टील ब्रिज के दूसरे 100 मीटर स्पैन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस स्टील ब्रिज के लिए 100 मीटर का पहला स्पैन अप्रैल 2025 में पूरा कर लिया गया था। यह गुजरात में नियोजित 17 स्टील ब्रिज में से नौवां स्टील ब्रिज है।
    सौ-सौ मीटर के दो स्पैन वाले इस स्टील ब्रिज का वज़न लगभग 2884 टन है, यह 14.6 मीटर ऊंचा और 14.3 मीटर चौड़ा है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पास सालासर स्थित एक कार्यशाला में निर्मित, इन स्टील ब्रिज की डिज़ाइन अवधि 100 वर्ष है।
    एनएच-48 छह लेन (दोनों तरफ तीन लेन) वाला सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक है। पुल के दूसरे स्पैन को एक छोर से 100 मीटर तक खिसकाकर तीन लेन के बीच से राजमार्ग पर उतारा गया। व्यस्त राजमार्ग पर यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने और सड़क उपयोगकर्ताओं को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यह कार्य एक निश्चित समय-सारिणी के साथ किया गया।
    दो सौ मीटर लंबे इस स्टील ब्रिज का निर्माण लगभग 1,14,172 टोर-शियर टाइप हाई स्ट्रेंथ सीएस सिस्टम पेंटिंग और इलास्टोमेरिक बियरिंग के साथ किया गया है। ब्रिज को अस्थायी ट्रेस्टल्स पर जमीन से 14.9 मीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया और इसे मेक-एलोय बार्स का उपयोग करते हुए दो सेमी ऑटोमेटिक जैक की स्वचालित प्रणाली से खींचा गया, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 250 टन है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के लिए 28 स्टील ब्रिज की योजना बनायी गयी है। इनमें से 11 स्टील ब्रिज महाराष्ट्र में और 17 गुजरात में हैं।