हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Bulldozer Action: भिवानी-महम रोड पर अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6 एकड़ में निर्माण ध्वस्त

    Bhiwani News
    Bhiwani News: अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी मशीन।

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी उपायुक्त साहिल गुप्ता के निदेर्शानुसार जिला नगर योजनाकार विभाग ने शहरी क्षेत्र भिवानी के नियंत्रित क्षेत्र मौजा कालुवास में भिवानी-महम रोड़ पर लगभग छह एकड़ में बनी एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग द्वारा जेसीबी से निर्माण कार्य को तोड़ा गया। अभियान के दौरान लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहायक श्रमायुक्त मनीश कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम के साथ भिवानी-महम रोड़ पर अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को हटाया।

    इस दौरान छह एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी से डब्ल्यूसीडी रोड़ व डिमार्केशन को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलिंग करना, प्लॉट खरीदना या बेचना नियमों के विरुद्ध है। साथ ही नियमित एवं अनुमोदित सडकों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य न करने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और निर्माण के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी। Bhiwani News

    यह भी पढ़ें:– Raka: अल्लू अर्जुन ने अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘राका’ का टाइटल जारी किया