हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोरोनामुक्त ह...

    कोरोनामुक्त हाेने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा, अब तक साढ़े 56 लाख से अधिक हुए स्वस्थ

    Coronavirus Case

    नयी दिल्ली। देश में गत तीन दिन से कोरोना की बीमारी से मुक्ति पाने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा हुआ है जबकि संक्रमण के नये मामलों में लगातार कमी आयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 75,787 कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 56,62,490 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसी अवधि में 61,267 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद संक्रमण का आंकड़ा 66,85,082 हो गया। इससे पहले रविवार को 82,259 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए थे जबकि संक्रमण के 75,829 मामले आये थे। इसी तरह सोमवार को रिकवरी और संक्रमण के मामलों की संख्या क्रमश: 76,737 और 74,442 रही।

    पिछले 24 घंटों में 884 संक्रमित अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,03,569 हो गयी है। कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने के कारण सक्रिय मामले 15,404 घटकर 91,90,23 हो गये। देश में अभी सक्रिय मामलों का प्रतिशत 13.75 और रोगमुक्त होने वालों की दर 84.70 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.55 फीसदी रह गयी है। कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3001 कम होकर 2,52,721 रह गये हैं जबकि 263 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 38,347 हो गयी है। इस दौरान 12,982 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 11,65,585 हो गयी। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 97 की कमी आयी है और राज्य में अब 1,15,496 सक्रिय मामले हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।