हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कॉन...

    पंजाब में कॉन्ट्रैक्ट बस कर्मियों की हड़ताल रद्द

    Patiala News
    PRTC Bus : पीआरटीसी की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सौगात पड़ रही ‘महंगी’

    परिवहन मंत्री राजा वड़िंग से मीटिंग के बाद लिया निर्णय

    लुधियाना (एजेंसी)। पंजाब में नए परिवहन मंत्री के साथ बैठक के बाद कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने बुधवार को अपना प्रदर्शन वापस ले लिया। इसलिए अब बस स्टैंड बंद नहीं होंगे। सरकारी बसें दौड़ती रहेंगी। कॉन्ट्रैक्ट वर्कर पक्की नौकरी की मांग कर रहे हैं, जिसे लेकर उनकी तरफ आज 4 घंटे के लिए बस स्टैंड बंद किए जाने थे। मगर ऐन मौके पर यह हड़ताल वापस ले ली गई है।

    पीआरटीसी, पनबस और पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के जिला प्रधान शमशेर सिंह ने बताया है कि उनकी परिवहन मंत्री राजा वड़िंग के साथ बैठक हो गई है और उनकी ओर से कुछ समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट बस कर्मियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके लिए थोड़ा समय चाहिए, सभी समस्याओं को वे हल कर देंगे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।