हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी इकरा हसन की फ...

    इकरा हसन की फोटो लगी विवादित पोस्ट वायरल

    Kairana News
    Kairana News: वैष्णो देवी व प्रयागराज तक शुरू की जाए रेल सेवा: इकरा हसन

    अज्ञात ने फेसबुक पेज पर कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी चौधरी इकरा हसन की फोटो लगाकर वायरल की पोस्ट | Kairana News

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Iqra Choudhary: अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रही चौधरी इकरा हसन की फोटो लगाकर “मे पाकिस्तानी हु, कोई है जो मेरा भारत जाने का सपना पुरा करेगा” लिखी पोस्ट वायरल कर दी है। सपा प्रत्याशी ने अज्ञात के विरुद्ध शिकायती-पत्र देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। Kairana News

    बुधवार को कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी चौधरी इकरा हसन ने कोतवाली पुलिस को एक शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि वह कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी है। उसे जानकारी हुई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने साजिशन उसे बदनाम करने की नीयत से फेसबुक पेज पर उसका फ़ोटो लगाकर “मे पाकिस्तानी हु, कोई है जो मेरा भारत जाने का सपना पुरा करेगा” लिखी विवादित पोस्ट वायरल की है। साथ ही, अंग्रेजी भाषा में काफी बड़ी पोस्ट लिखी गई है, जबकि उसे इस बारे में कोई जानकारी नही है। Kairana News

    फेसबुक पर वायरल उक्त पोस्ट के बारे में कई लोगो ने उसे बताया है। वायरल पोस्ट से उसे मानसिक आघात पहुंचा है और वह तभी से काफी तनाव में है। इकरा हसन ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके सख्त कार्यवाही की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि उन्हें शिकायती-पत्र की फोटो कॉपी प्राप्त हुई है। वास्तविक शिकायती-पत्र मिलते ही मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– लाखों कट्टे गेहूं खुले आसमान के नीचे, व्यापारियों में रोष

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here