हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लालू यादव की ...

    लालू यादव की टिप्पणी पर विवाद, सोनिया ने की बात

    Land for Jobs Case

    नई दिल्ली। बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर लालू यादव की टिप्पणी से उपजा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। इसके साथ ही विपक्षी नेताओं ने भी लालू को ‘दलित विरोधी’ करार दे दिया। विवाद के बीच ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लालू यादव से फोन पर बात की है। दरअसल, कुछ दिन पहले लालू यादव ने दिल्ली से पटना के लिए निकलते समय भक्त चरण दास को ‘भकचोन्हर’ बोल दिया था। इस टिप्पणी के बाद से महागठबंधन में कड़वाहट आने की बातें सामने आ रही थीं। कांग्रेस ने भी लालू यादव से शब्द वापस लेने की मांग की थी। इस बीच सोनिया गांधी का लालू यादव से फोन पर बात करने महागठबंधन में आ रही कड़वाहट को दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

    हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई, इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि भक्त चरण दास पर की गई टिप्पणी को लेकर ही सोनिया ने लालू से बात की होगी। जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भी इसे अनुसूचित जाति का अपमान बताया था। उन्होंने ये भी कहा था कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनुसूचित जाति के हैं, इसलिए आरजेडी ने उनके कार्यक्रम का बहिष्कार किया था। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लालू यादव से सवाल पूछते हुए कहा था कि वो दलित समुदाय से इतनी नफरत क्यों करते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।