हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश अगले 5 दिन हर...

    अगले 5 दिन हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में 40 कि. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    Weather

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से हो रही बारिश से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में शनिवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने के साथ-साथ मध्यम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

    अगले छह दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 जून तक 22 और 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं। सफदरजंग स्थित क्षेत्रीय निगरानी केंद्र ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी प्रकार के रहने के आसार हैं और 22 जून से मौसम साफ होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इससे पहले दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्ली से मध्यम बारिश होने की पूवार्नुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग ने अपने एक ट्वीट ट्विटर में कहा, ‘दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (लोनी देहात, हिण्डन हवाई अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा) में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

    हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश

    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली में 11.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। लोधी रोड़ स्थित मौसम केंद्र पर 12.8 मिमी, जबकि उत्तरी दिल्ली क्षेत्र में 2.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूवार्नुमान व्यक्त किया है।

    विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ-साथ तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी अपनी विज्ञप्ति में कहा कि अरब सागर से पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ उत्तर-पश्चिम भारत में नमी लेकर आयेंगी, जिसके कारण अगले पाँच दिनों में दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर बारिश होने का अनुमान है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here