हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    ‘विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को पूरा कराने में करें सहयोग’

    Kairana News
    Kairana News: 'विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को पूरा कराने में करें सहयोग'

    एसडीएम ने नगरपालिका परिषद के निर्वाचित सभासदों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ में आहूत की बैठक

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसडीएम कैराना ने नगरपालिका परिषद के निर्वाचित सभासदों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ में बैठक आहूत की है। इस दौरान उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) कार्य को पूर्ण कराने में मतदाताओं को जागरूक करके प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। Kairana News

    शनिवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज ने तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में कैराना नगरपालिका के विभिन्न वार्डों के निर्वाचित सभासदों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ में बैठक की। एसडीएम ने बताया कि विगत चार नवंबर से प्रदेशभर में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) के तहत मतदाताओं के सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के द्वारा एसआईआर प्रक्रिया में प्रतिभाग न करने अथवा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के द्वारा रोजाना नोटिस निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। कैराना विधानसभा में कुल 17,334 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है, जोकि विधानसभा के कुल मतदाताओं का 5.31 प्रतिशत है।

    कस्बे के भी अनेकों मतदाताओं को नोटिस जारी हुए है। उन्होंने बताया कि विगत 22 जनवरी से नोटिस निस्तारण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद अनेकों मतदाता नोटिस निस्तारण में रुचि नही दिखा रहे है। एसडीएम ने कहा कि ऐसे मतदाताओं को जागरूक करके एसआईआर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। नो मैपिंग व लॉजिकल एरर के निस्तारण को शिविर लगाए जा रहे है, जिनमें नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को अपने दस्तावेजों के साथ में शामिल होने के लिए कहे। इस दौरान शगुन मित्तल एडवोकेट, महबूब चौधरी, सागर गर्ग, तौसीफ़ चौधरी, इंतजार अहमद, उम्मेद राणा व गुड्डू आदि मौजूद रहें। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Punjab: भाजपा पंजाब एससी विंग के वित्त सचिव अमरजीत सिंह कोकरी कलां ‘आप’ में शामिल